फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will communicate with only to the RSS chief Mohan Bhagwat

अब केवल आरएसएस के प्रमुख से ही बात करेंगे मोदी

Mon, 05 Jan 2015 06:23 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
modi will communicate with only to the RSS chief Mohan Bhagwat

'घर वापसी' जैसे विवादित मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से बात की है, ताकि संघ परिवार के सदस्यों के आक्रामक रवैये पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन


ईटी में छपी खबर के मुताबिक नाम न लिए जाने की शर्त पर आरएसएस और बीजेपी के कुछ नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहन भागवत को दो प्रमुख संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन


नरेन्द्र मोदी का पहला संदेश यह है कि वह सिर्फ संघ के प्रमुख मोहन भागवत से ही बात करेंगे, न कि संघ के अन्य किसी नेता से। इससे पहले एनडीए सरकार में ऐसा नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़ी वाजपेयी के वक्त से चली आ रही परंपरा

modi will communicate with only to the RSS chief Mohan Bhagwat

अटल बिहारी के प्रधानमंत्री बनने पर उनकी संघ के अन्य लोगों से भी बात हुआ करती थी, न कि सिर्फ आरएसएस प्रमुख से, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इस परंपरा को भी तोड़ दिया है।

देखा जाए तो इस तरह से नरेन्द्र मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को यह संदेश दे रहे हैं कि वह सरकार अपने तरीके से चलाना चाहते हैं।

इनका दूसरा संदेश है कि यह संघ की जिम्मेदारी है कि वह केन्द्र में ऐसा माहौल बनाए रखे, जिससे बीजेपी के बहुमत वाली सरकार अपने वादों के अनुसार विकास के काम कर सके।

अदालत पर छोड़ दें राम मन्दिर का फैसला

modi will communicate with only to the RSS chief Mohan Bhagwat

आरएसएस के एक नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आरएसएस के प्रचार प्रसार करने वाले राजेश्वर सिंह को उनके पद से हटाना भी इस बात का संकेत है कि अब आरएसएस अपने फैसले पर फिर से विचार कर रही है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ने भी यह कहा है कि विकास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और राम मन्दिर का फैसला अदालत को करने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed