फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi will come in the tilak ceremony of taj pratap singh.

पोते की सगाई में मोदी से परेशान मुलायम

Fri, 20 Feb 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Feb 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
modi will come in the tilak ceremony of taj pratap singh.

मुलायम के पौत्र और मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में प्रधानमंत्री के आने की सूचना ने मुलायम के मेहमानों की परेशानी बढ़ा दी है। सपा मुखिया के अधिकतर वीवीआईपी मेहमान प्लेन से आएंगे, जबकि सैफई में डेरा जमाए प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी ने फिलहाल सैफई को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। पीएम के आने से एक घंटा पहले और उनके ठहरने तक सैफई हवाई पट्टी पर किसी अन्य विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रशासन के पास लैंडिंग की अनुमति के लिए तमाम वीवीआईपी के पत्र आ रहे हैं और लाचार प्रशासन अनुमति नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हो रही है। 21 फरवरी को सपा मुखिया के पैतृक गांव सैफई में तिलकोत्सव है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित देशभर के प्रमुख नेताओं, बॉलीवुड स्टार व कारपोरेट जगत की हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा एजेंसी एसपीजी सैफई पहुंच चुकी है। टीम हवाई पट्टी व कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रास्ते का खाका तैयार कर रही है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि सपा मुखिया के अधिकतर वीआईपी मेहमान चार्टर्ड प्लेन व हेलीकाप्टर से सैफई पहुंचेंगे। खुद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के तमाम परिवारीजन व मेहमान प्लेन व हेलीकाप्टर से सैफई पहुंचेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी ने पीएम के मौजूद रहने तक सैफई को नो फ्लाईजोन घोषित कर दिया है। सुरक्षा एजेंसी के इस निर्णय के बाद से मुलायम के वीवीआईपी मेहमान परेशान हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने बताया कि नियमानुसार प्रधानमंत्री के आगमन के एक घंटा पूर्व तथा एक घंटा बाद तक किसी भी प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने मांगी है अनुमति
खबर है कि तिलकोत्सव में शामिल होने आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, अमर सिंह आदि ने सैफई हवाई पट्टी पर लैंडिंग की अनुमति मांगी है। इनके लिए अभी तक लैंडिंग का समय तय नहीं हो पाया है। क्योंकि प्रधानमंत्री का विमान सैफई की धरती पर कब उतरेगा ये अभी तक सुरक्षा एजेंसियों को भी नहीं पता और न ही सैफई हवाई पट्टी के अधिकारियों को।

तिलकोत्सव में तैनात रहेंगे 4000 पुलिसकर्मी

modi will come in the tilak ceremony of taj pratap singh.

सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में  करीब चार हजार पुलिसकर्मी सैफई के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसमें वीवीआईपी मेहमानों की अपनी सुरक्षा व्यवस्था अलग से होगी। प्रदेश भर के अफसरों ने अपनी ताकत झोंक दी है। स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरा जोर लगाए है। इसके अलावा पीएम सहित देश की आला हस्तियों के आने की वजह से केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी।

तेजू के तिलक कार्यक्रम को लेकर जहां सैफई परिवार तैयारी कर रहा है तो शासन-प्रशासन वीवीआईपी के सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर कमर कसे है। कार्यक्रम में लड़की पक्ष से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव सपरिवार व रिश्तेदारों के साथ शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के बड़े नेता, बॉलीवुड कलाकार और कारपोरेट जगत की हस्तियां भी आएंगी। इनकी सुरक्षा के लिए यूपी के करीब चार हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इटावा के आसपास के जिलों से फोर्स मंगाया गया है।

एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि देशभर की नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर कोई कोताही बरती नहीं जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था सैफई के चारों ओर रहेगी। इटावा से आने वाले वाहन चंदगीराम स्टेडियम में खड़े होंगे। जसवंतनगर की ओर से आने वाले वाहन सड़क किनारे खाली जमीन पर खड़े होंगे। मैनपुरी से आने वाले वाहनों को कोल्ड स्टोर के पास खाली जगह में खड़ा कराया जाएगा। कन्नौज की ओर से आने वाले वाहन सैफई के बाहर खाली जमीन पर खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed