अमित शाह ने भी कहा, मोदी लहर पर न करें भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनावों की हार के बाद मानो भाजपा को भी ये अहसास हो रहा है कि मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मा के जरिए चुनाव जीतना नामुमकिन है। भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं का लगातार ये समझा रहे हैं कि चुनाव में जीत के लिए मोदी की लहर के बजाय अपने कामकाज पर भरोसा करें।
चंद दिनों पहले केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ऐसा ही बयान दिया था, अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को यही मशविरा दिया है।
महाराष्ट्र दौरे पर गए अमित शाह ने मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे के बजाय महाराष्ट्र सरकार की विफलता पर ध्यान दें।
जनता के मिजाज का अंदाजा लगाएं कार्यकर्ता
अमित शाह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पिछले 15 सालों में जो गलतियां की हैं, कायकर्ता उन पर ध्यान दें।
राज्य भाजपा की कोर कमेटी से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि मोदी की लहर का असर खत्म हो सकता है। जनता का रवैया बहुत ही ढुलमुल है, उस पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों को ताकीद की कि वे अगले दो सप्ताह में राज्य का सघन दौरा करें और राज्य सरकार को लेकर जनता के मिजाज का अंदाजा लगाएं।
वहीं भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। माथुर, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।