फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi wants MP to prepare for birthday celebrations of Atal and Vivekanand

अटल का जन्मदिन और विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाएगी सरकार

Wed, 09 Dec 2015 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Dec 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
Modi wants MP to prepare for birthday celebrations of Atal and Vivekanand

भाजपा और मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाएगी। पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए सांसदों को विशेष तैयारी करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद से संबंधित मोबाइल एप से सांसदों को जुड़ने की सलाह दी। इस दौरान पीएम ने दावा किया कि भीमराव अंबेडकर की विरासत को संजोए रखने में इस सरकार ने किसी भी अन्य सरकार की तुलना में सबसे ज्यादा काम किया है।
विज्ञापन


बैठक में संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने वर्तमान सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों की जानकारी दी। इसके अलावा लोकसभा के दो मनोनीत सांसदों का परिचय भी कराया। दोनों सांसदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सांसद करें तैयारीःमोदी

Modi wants MP to prepare for birthday celebrations of Atal and Vivekanand

पीएम मोदी ने सांसदों को वाजपेयी और विवेकानंद के जन्म दिवस पर खास तैयारी करने की सलाह दी है। उन्होंने इससे संबंधित आयोजन के लिए सांसदों के सुझाव भी मांगे हैं।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में तो विवेकानंद के जन्म दिवस को सामाजिक सुधार और परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने इस दौरान सांसदों को खुद से संबंधित मोबाइल एप से जुड़ने की सलाह दी।

इस दौरान वैंकेया नायडू ने सांसदों से सरकार की योजनाओं और नीतियों से लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांसदों को विपक्ष के दुष्प्रचार से दिग्भ्रिमित या उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार की प्रशंसा खुद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed