{"_id":"f949bfbb0b498243c3af841fb6ab7533","slug":"modi-voice-in-bjp-election-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चुनावी गीत में मोदी ने भी दी आवाज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा के चुनावी गीत में मोदी ने भी दी आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए चरम पर पहुंचे चुनाव प्रचार के बीच भाजपा ने मंगलवार को अपना चुनावी गीत जारी कर दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रवाद से ओतप्रोत ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ शीर्षक वाले इस गीत में खुद पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भी आवाज दी है।
ऑडियो और वीडियो में जारी किया गया यह गीत जल्द ही विभिन्न माध्यमों के जरिए सुने जा सकेंगे।
चुनावी गीत प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है तो संगीत बॉलीवुड के संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने दिया है। मुख्य स्वर बॉलीवुड के ही चर्चित गायक सुखविंदर ने दिया है।
चुनावी गीत को जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने बताया कि वीडियो फार्म वाला गीत जल्द ही विभिन्न माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज का जम कर उपयोग किया था तो इस चुनाव में पार्टी अपने पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की आवाज का उपयोग किया है।
विज्ञापन
जेटली ने बताया कि इस तरह के कुछ और गीत जारी किए जाएंगे।