फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi visit to russia

मेरी और पुतिन की राजनीतिक यात्रा एक जैसीः मोदी

Wed, 23 Dec 2015 09:40 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
modi visit to russia

भारत और रूस जमीन जल और आकाश के माध्यम से एकसाथ जुड़े हैं। रूस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रशियन एजेंसी से बातचीत के दौरान ये बात कही। मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी तुलना करते हुए कहा कि मेरी और पुतिन की राजनीतिक यात्रा लगभग एक जैसी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस की यात्रा पर गए मोदी की रूसी राष्ट्रपति आज रात डिनर पर मेजबानी करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार रूस की यात्रा पर गए मोदी रक्षा, तकनीक और व्यापार के मुद्दे पर कुछ महत्वपूर्ण समझौते कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार रूसी एजेंसी TAAS को दिए इंटरव्यू में रूस को भारत का अटूट मित्र बताते हुए मोदी ने कहा राष्ट्रपति पुतिन और उनकी राजनीतिक यात्रा काफी कुछ एक जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र में बढ़ाएंगे भागीदारी

modi visit to russia

मोदी ने आगे कहा वैश्विक परिपेक्ष्य में संकट के समय में रूस ने हमेशा भारत का साथ दिया है। हमें कभी इस बात के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा कि रूस किस तरह हमारी मदद के लिए करेगा। तो इसलिए जरूरी है कि दोनों देशों के बीच विश्वास का एक माहौल बनाए रखा जाए।

वहीं मोदी ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ''आज से शुरू होने वाली मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा को लेकर हमें काफी उम्‍मीदें हैं''। आगे उन्होंने लिखा है कि मेरी यात्रा भारत और रशिया के बीच आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर केन्द्रीत होगी। हम निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच विज्ञान, तकनीकी, खनन और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने चाहेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

रूस में मोदी 16 वीं इंडिया रशिया सालाना शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। बीते जुलाई में ऊफा में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद मोदी पहली बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे। इसके अलावा वह फ्रेंड्स ऑफ इंडिया नाम के आयोजन में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed