कैलिफोर्निया पहुंचे पीएम मोदी, कुछ इस अंदाज में हुआ स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज कैलिफोर्निया के सैन होजे शहर में पहुंचे हैं। यहां से वे सिलिकॉन वैली का दौरा करने जाएंगे। सिलिकॉन वैली में वे सबसे पहले टेस्ला मोटर्स जाएंगे और टेस्ला की टेक्नोलॉजी देखेंगे। टेस्टा एक इलेक्ट्रॉलिक कार और पावर की कंपनी है।
टेस्ला के बाद मोदी फेसबुक के दफ्तर जाएंगे, जहां पर एक टाउनहॉल मीटिंग की जाएगी। इस मीटिंग की मेजबानी खुद मार्क जुकरबर्ग करेंगे। यहां पर मोदी और मार्क जुकरबर्ग के बीच निवेश को लेकर भी बातचीत होगी।
गूगल और एप्पल कंपनी भी जाएंगे
फेसबुक के दफ्तर के बाद मोदी गूगल के ऑफिस जाएंगे, जहां पर गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई उनका स्वागत करेंगे। मोदी एप्पल कंपनी का दौरा भी करेंगे, जहां पर वे एप्पल के सीईओ टिम कुक से मिलेंगे।
आपको बता दें कि सिलिकॉन वैली में एप्पल, गूगल, ट्विटर और फेसबुक समेत 30 हजार आईटी कंपनियां हैं। सिलिकॉन वैली में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का भी अहम महत्व है।