{"_id":"4b6b088d8bd43a57bd7c799d39a0c161","slug":"modi-visa-row-bjp-will-keep-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद हस्ताक्षर फर्जीवाड़े पर संसद को गरमाएगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सांसद हस्ताक्षर फर्जीवाड़े पर संसद को गरमाएगी भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी वीजा मामले के फर्जीवाड़े को भाजपा अब अकेले ही संसद में उठाएगी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति को भेजे पत्र पर अपने फर्जी हस्ताक्षर बताने वाले सांसदों की खामोशी के चलते अब मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पा रहा है। भाजपा को अब मानसून सत्र का इंतजार है।
सत्र में पार्टी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएगी। वहीं इस फर्जीवाड़े की जांच कराने के लिए भाजपा सांसद सुदर्शन भगत का लिखा पत्र अब भी लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यदि यह मामला लोकसभा व राज्यसभा की विशेषाधिकार हनन समितियों के पास पहुंच भी जाता है, तो उसे जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजना पड़ेगा। क्योंकि समितियों के पास हस्ताक्षर की पहचान करने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा का मानना है कि यह पत्र विशेषाधिकार हनन समिति के पास भेजा जाना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि मामला संसद की गरिमा का है। सवाल यह है कि क्या सांसद किसी चुने हुए मुख्यमंत्री के मामले में दूसरे देश के राष्ट्रपति को पत्र लिख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद अपने देश के राष्ट्रपति को तो पत्र लिख सकते हैं, लेकिन दूसरे देश के राष्ट्रपति को पत्र लिखना असंवैधानिक है। साथ ही मामला फर्जीवाड़े का भी है। कई सांसद कह रहे हैं कि पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।