फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi vijay shankhnad rally in meerut

'कांग्रेस जहर बोती है और जहर उगलती है'

Sun, 02 Feb 2014 10:21 PM IST
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Modi vijay shankhnad rally in meerut

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मेरठ के विजयशंखनाद रैली में कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरठ बलिदानियों की धरती है लेकिन कांग्रेस ने 1857 की क्रांति की गाथाओं को दबा दिया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक धरती को क्या विकास का अधिकार नहीं है। यहां रेल, एयरपोर्ट, कारखाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं है?

कांग्रेस और सपा-बसपा की लड़ाई ने इस क्षेत्र को पीछे कर दिया। क्या कारण है कि यहां के गन्ना किसानों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। गन्ना किसानों के बहाने मोदी ने राज्य की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं'

Modi vijay shankhnad rally in meerut

उन्होंने क‌हा कि हम किसानों की आर्थिक तंगी को दूर करने का भरोसा देने आए हैं। उसे बदलने का भरोसा देने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की पार्टियों के नाम बदल गए हैं।

सपा, समाजविरोधी पार्टी बन गई है। सपा सरकार में अपराध बढ़ गया है। यहां की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सपा सरकार के दौरान हुए दंगों के इत‌िहास का ज‌िक्र करते हुए मोदी ने अहमदाबाद से मेरठ की तुलना की।

बहन बेट‌ियों पर बढ़ रहे अत्याचारों के सहारे मोदी ने मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा सरकार पर सवाल उठाए। दरअसल मुजफ्फरनगर दंगों की शुरूआत छेड़छाड़ की एक छोटी सी वारदात से हुई थी।

'यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाएंगे'

Modi vijay shankhnad rally in meerut

सपा सरकार अगर हमारा मुकाबला करना चाहती है तो रैलियां करके नहीं, विकास करके करे। मोदी का मुकाबला विकास से करे। लोगों को रोजगार और विकास दे।

उन्होंने कहा कि देश में खून-खराबा बंद होना चाहिए। शांति और सद्भभाव भाजपा का मूल मंत्र है। आप हमें मौका दीजिए, हम उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त प्रदेश बनाकर देंगे। उन्होंन कहा कि यूपी में गन्ना मिलों के मालिक मस्त हैं, सरकार भ्रष्‍ट है और जनता त्रस्‍त है।

दंगों के आधार पर मोदी ने अहमदाबाद और मेरठ की तुलना की। मोदी ने बोला ज‌िस तरह मेरठ में छोटी छोटी सी बातों पर दंगे हो जाते हैं ऐसा ही हाल अहमदाबाद का था। लेक‌िन भाजपा की सरकार ने दंगों से न‌िकलकर वहां शांत‌ि कायम की। और व‌िकास क‌िया।

उन्होंने सपा सरकार से पूछा कि आ‌खिर सरकारी पैसा कहां जा रहा है। जनता के पाई-पाई का हिसाब होना चाहिए। मोदी ने कहा कि हम देश के चौकीदार हैं।

अगर आप हमें मौका देंगे तो हम देश की तिजोरी पर, जनता के खून-पसीने की कमाई पर किसी का पंजा पड़ने नहीं देंगे।

विज्ञापन

नार्थ ईस्ट के बच्‍चों की सुरक्षा हमारा दायित्व

Modi vijay shankhnad rally in meerut

उन्होंने दिल्ली के लाजपत नगर में नार्थ ईस्ट के एक छात्र और अरूणाचल प्रदेश के विधायक के बेटे की पिटाई से मौत के मामले को भी उठाया।

उन्होंने‌ दिल्ली में नार्थ ईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नाक के नीचे एक बच्चे की हत्या होती है, लोग चुप हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। दिल्ली की सरकार का इस बात की ओर ध्यान नहीं है। नार्थ ईस्ट के बच्चों के लिए हॉस्टल बनाया जाना चाहिए।

पूर्वोत्तर और व‌िदेश‌ियों के साथ हुए अत्याचार पर मोदी ने आम आदमी पार्टी को भी कठघरे में खड़ा क‌िया। मोदी ने द‌िल्ली में हुए अफ्रीकी मह‌िलाओं के साथ दुर्व्यवहार की भी आलोचना की।

मोदी अपने भाषण के दौरान अरूणाचल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा क‌ि वहां के लोग रोज चीन के अत‌िक्रमण से जूझ रहे हैं और उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं।

'सबसे ज्यादा जहर कांग्रेस ने उगला'

Modi vijay shankhnad rally in meerut

मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी मां का कहना है कि बेटा सत्ता जहर के समान है। दोस्तों सबसे ज्यादा सत्ता में कौन रहा, कांग्रेस। मोदी ने सवाल पूछा जब सत्ता में सबसे ज्यादा कांग्रेस रही तो क‌िस के पेट में सबसे ज्यादा जहर है।

कौन है जो जहर फैला रहा है और कौन है जो जहर की खेती कर रहा है। दरअसल कल कर्नाटक में सोन‌िया ने अपनी एक सभा के दौरान भाजपा को जहर की खेती करने वाले लोग बताया था। मोदी ने इसी भाषण के जर‌िए सोन‌िया गांधी को जवाब द‌िया।

मोदी ने कहा क‌ि भाजपा अगर सत्ता में आती है तो व‌िकास करेगी और 2014 का चुनाव देश में परिवर्तन की दिशा तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed