वाराणसी से मोदी और लखनऊ से राजनाथ ही लड़ेंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी वाराणसी से लड़ेंगे या नहीं? जोशी का क्या होगा? राजनाथ सिंह कहां से लड़ेंगे चुनाव? आज मिल जाएंगे इन सभी सवालों के जवाब।
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक जारी है, इसके बाद चुनाव समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी यूपी और दिल्ली के लिए उम्मीदवार तय हो जाएंगे।
नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी सीट का विवाद निबट गया है और ये सीट मोदी को जोशी ने सौंप दी है। जोशी अब कानपुर से चुनाव लड़ेंगे।
पढ़िए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
दूसरा सबसे बड़ा विवाद था लखनऊ सीट पर। इस सीट का भी विवाद सुलझ गया है और राजनाथ सिंह इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ से वर्तमान सांसद लालजी टंडन कहां से चुनाव लड़ेंगे फिलहाल से साफ नहीं है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र श्रावस्ती से, वरुण गांधी सुल्तानपुर से, कल्याण सिंह एटा से, सत्यपाल सिंह बागपत से, मेनका गांधी पीलीभीत से, उमा भारती झांसी से, अशोक प्रधान हाथरस से, महेश शर्मा नौएडा से, साक्षी महाराज उन्नाव से, चेतन चौहान अमरोहा से, हुकुम सिंह करैना से और शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सुरेश राणा और संगीत सोम में से किसी एक को गाजियाबाद से लड़ाया जा सकता है।