फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi varanasi visit under rss planning.

संघ की छाया में ही काम कर रहे मोदी, ये रहा सुबूत

Thu, 06 Nov 2014 09:24 AM IST
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 06 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
modi varanasi visit under rss planning.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से पहले ही संघ के दिग्गजों ने यहां डेरा डाल दिया है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार और संघ में मोदी के सबसे करीबी माने जाने वाले सुनील देवधर स्वयंसेवकों के साथ लगातार बैठकें कर पीएम के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल शुक्रवार को काशी पहुंच रहे हैं। हालांकि वह पिछले एक सप्ताह से पीएम के दौरे को लेकर चल रही प्रशासनिक और सांगठनिक तैयारियों की नियमित रिपोर्ट ले रहे हैं। संघ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पीएम अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे में जो कुछ भी बोलेंगे और करेंगे उसमें संघ की पूरी मुहर होगी।
विज्ञापन


पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार अपने संसदीय इलाके में होंगे। यहां वे काशी क्षेत्र के 16 हजार कार्यकर्ताओं से ‘संवाद’ करेंगे। साथ ही मोदी हथकरघा बुनकरों के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले ‘ट्रेड फैसिलिटी सेंटर’ की आधारशिला भी रखेंगे। यहां पीएम लगभग पांच हजार चयनित बुनकरों से बात करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के हर काम पर संघ की मुहर

modi varanasi visit under rss planning.

संघ के सूत्र बताते हैं कि पूरा कार्यक्रम संघ नेताओं के मार्ग निर्देशन में तय हुआ है। सूत्र बताते हैं कि आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव का चयन करने में भी संघ ने ही मोदी की मदद की है। संगठन की ओर से पिछल दिनों 18 गांवों की सूची आदर्श गांव के लिए प्रस्तावित की गई थी जबकि जिला प्रशासन ने पांच गांवों की सूची भेजी थी।

मगर मोदी ने आराजी लाइन ब्लाक के जिस जयापुर गांव को आदर्श गांव के रूप में चुनने की तैयारी की है, उसपर सबसे पहले संघ ने ही अपनी मुहर लगाई थी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत भले ही सार्वजनिक मंचों से यह कह चुके हों कि मोदी सरकार के कामकाज में संघ का कोई हस्तक्षेप नहीं है मगर काशी दौरे पर आ रहे पीएम मोदी के सभी कार्यक्रमों में संघ के दिग्गजों की सक्रियता यह बता रही है कि मोदी अभी भी संघ की छाया में ही खुद को राजनीति की बिसात पर निखार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed