{"_id":"773d3df7b99112d4daab6348536472af","slug":"modi-varanasi-visit-postponed-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा स्थगित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 13 Oct 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस आशय का फैक्स संदेश रविवार की रात सवा आठ बजे प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन भी टाल दिया गया है। कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने पीएम का दौरा स्थगित होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान के चलते दौरा रद्द किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी दी। वाजपेयी ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की यहां प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान पर छात्रों को संबोधित करना था। इसके बाद डीरेका के रामलीला मैदान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करना था। इसके अलावा शहर के प्रबुद्धजनों के साथ काशी के विकास को लेकर पीएम बैठक करने वाले थे। अब सारे कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।
डा. वाजपेयी ने कहा कि चक्रवाती तूफान हुदहुद से भारी जन-धन हानि की आशंका है। मौसम विभाग ने तूफान का असर पूर्वांचल में भी पड़ने की अंदेशा जताया है, इस वजह से पीएम का दौरा स्थगित किया गया है।