फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi us varadrajan

क्या बिना एजेंडे के अमेरिका गए मोदी?

Sat, 27 Sep 2014 09:22 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
modi us varadrajan

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी स्पष्ट एजेंडे के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने जा रहे हैं और इसका कोई प्रमाण चाहिए तो आपको द वॉल स्ट्रीट जर्नल में उनके लिखे लेख को पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


मोदी ने लेख में अपनी सरकार के आर्थिक एजेंडे पर आशावादी रुख अपनाया है और अमेरिकी कारोबारियों और निवेशकों का ध्यान खींचा है। लेकिन इसमें वह यह आभास दिलाने में विफल रहे हैं कि भारत अगले पांच साल में अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को कहां देखता है।
विज्ञापन


लेख में जिस तरह के शब्दों 'स्वाभाविक वैश्विक सहयोगी', 'साझा मूल्य', 'कॉम्प्लीमेंट्री स्ट्रेंथ' का इस्तेमाल किया गया है, वे हर उस देश पर भी लागू हो सकते हैं, जिनके साथ भारत के क़रीबी संबंध हैं। लेकिन अमेरिका सिर्फ़ कोई दूसरा देश नहीं है और भारत को साफ होना चाहिए कि वह अमेरिका के साथ साझेदारी कर क्या हासिल करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु और रक्षा समझौते से बने द्विपक्षीय संबंधों के नौ साल बाद भी, भारत और अमेरिका के बीच सामरिक रिश्ते दिशाहीन नज़र आते हैं।

अमेरिका की शिकायतें

modi us varadrajan

इससे बुरा यह है कि ओबामा प्रशासन इन संबंधों को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है और भारत पर आरोप लगाता रहा है कि अहम परमाणु समझौता अब भी फलदायी नहीं हैं और रक्षा सहयोग को लेकर भी उस तरह की बात नहीं हुई जैसा कि पेंटागन और अमेरिकी सैन्य सामान निर्माताओं को उम्मीद थी।

अमेरिका भारत के परमाणु जवाबदेही क़ानूनों और पेटेंट नियमों के साथ-साथ खाद्य सब्सिडी और रीटेल और रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की नीतियों पर आपत्ति जताता आया है।

इन सबसे बढ़कर, अमेरिका मानता है कि जो कुछ भारत के लिए किया गया है वह इसके लिए कृतार्थ महसूस नहीं करता।

स्पष्ट एजेंडा ज़रूरी

modi us varadrajan

मोदी को अपने लेख का इस्तेमाल भारत की पेटेंट, परमाणु दायित्वों, रक्षा सहयोग और विश्व व्यापार व्यवस्था की नीतियों को लेकर अमरीकियों में व्याप्त गलतफ़हमियों को दूर करने में करना चाहिए था ताकि व्हाइट हाउस में अगले हफ्ते होने वाली मुलाक़ात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ठीक यही सवाल दोहराने में समय बर्बाद न करें।

मोदी ने पहले कुछ स्मार्ट एजेंडा दिखाया है। मसलन, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने सौर ऊर्जा पर भारत को एक विश्व सम्मेलन बुलाने की आवश्कता बताई थी या फिर जब उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशिया के राष्ट्र प्रमुखों को आमंत्रित किया था।

लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उन पर दिनचर्या में फंस जाने का ख़तरा है। अगर मोदी बिना किसी रणनीतिक एजेंडे के व्हाइट हाउस जाते हैं, तो वह पाएंगे कि ओबामा उनके मुख्य विषय का इंतज़ार कर रहे हैं।

भारत क्यों ज़रूरी?

modi us varadrajan

अमेरिका की शीर्ष रणनीतिक प्राथमिकता भारत को अमेरिका के पाले में वापस लाने की होगी। ताकि एशिया में चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया का चतुष्कोणीय समन्वय बन सके। साथ ही अमेरिका चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई में भी भारत का सहयोग चाहेगा।

अमेरिका के दोनों एजेंडे भारत के लिए सतही अपील भर हैं, लेकिन इनका सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने की ज़रूरत है, क्योंकि इनके साथ समानान्तर जोख़िम और परिणाम भी जुड़े हैं।

दूरदर्शिता की कमी

modi us varadrajan

सचमुच, यहीं दूरदर्शी विदेशी नीति पर अच्छे सलाहकारों की कमी दिखती है और यह कमी मोदी और भारत को महंगी पड़ सकती है।

अपनी अन्य दक्षताओं के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल विश्व कूटनीति के दांव-पेचों को समझने में कुछ समय लेंगे। हालाँकि प्रधानमंत्री उनसे वैसी भूमिका की उम्मीद कर रहे होंगे जैसी कि बृजेश मिश्रा, जेएन दीक्षित, शिवशंकर मेनन और एमके नारायणन ने निभाई थी।

सामान्य तौर पर, इस दरार को पाटने के लिए विदेश मंत्रालय आगे आता है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के युग से पहले प्रधानमंत्री प्राथमिक संसाधन के लिए विदेश मंत्रालय पर ही निर्भर रहते थे- लेकिन इसका मतलब सुषमा स्वराज और उनकी टीम को ताक़त देना होगा, जो कि मोदी नहीं चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed