फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi uddhav didnt meet.

मुंबई: मोदी-उद्धव की नहीं हुई मुलाकात

Sun, 26 Oct 2014 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 26 Oct 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
modi uddhav didnt meet.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मुंबई में होने वाली मुलाकात को लेकर लगाई जा रही अटकलें गलत साबित हुईं।

विज्ञापन


मुंबई में मौजूद रहने और आमंत्रित होने के बावजूद उद्धव एचएन रिलायंस फाउंडेशन के नूतनीकृत अस्पताल के उद्घाटन समारोह में नहीं पहुंचे। इस अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

दोनों की मुलाकात नहीं होने से महाराष्ट्र में शिवसेना के सहयोग से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के प्रयासों को झटका लग सकता है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि रविवार को दिल्ली में होने वाले मोदी के स्नेह भोज कार्यक्रम भी उद्धव शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी सरकार बनाने की औपचारिक शुरुआत करेगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद 30 अक्तूबर की शाम पांच बजे नए मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार 29 अक्तूबर को मुहूर्त नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह 30 को वानखेडे़ स्टेडियम में होगा। महाराष्ट्र सरकार में प्रोटोकॉल विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने भी इसका संकेत दिया है। हालांकि शिवसेना को सरकार में शामिल किया जाएगा या नहीं इसको लेकर असमंजस बना हुआ है।

पीएम ने बाल मृत्युदर पर जताई चिंता
सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने बाल मृत्युदर पर चिंता जताई। उन्होंने  मीडिया की खिंचाई करते हुए कहा कि बोरवेल में बच्चा गिर जाने पर देशभर का मीडिया पहुंच जाता है, जिससे पूरा देश परेशान हो जाता है लेकिन कुपोषण के शिकार बच्चों पर उतना ध्यान नहीं जाता।


प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए मेडिकल उपकरणों को बढ़ावा मिलना चाहिए जिससे मेक इन इंडिया का सपना पूरा हो। उन्होंने अस्पताल के कायाकल्प के लिए रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को बधाई दी और समारोह में उपस्थित हस्तियों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed