क्या मोदी ने किया चीनी नियमों का उल्लंघन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीनी दौरा सोशल मीडिया में छा गया है। #ModiInChina ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप दौरे की तस्वीरें और ब्योरा लगातार ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।
हालांकि, ट्विटर चीन में प्रतिबंधित है। ऐसे में नरेंद्र मोदी ट्वीट कैसे कर रहे हैं, ये सवाल उठ गया है। ट्विटर पर जापान का समर्थन करने कारण चीन में एक महिला को जेल भी हो चुकी है।
प्रधानमंत्री ने चीनी दौरे की शुरुआत चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शहर शियान से की है। शियान में उन्होंने ऐतिहासिक टेराकोटा म्यूजियम का दौरा किया। दौरे के बाद उन्होंने म्यूजियम की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।
वीबो पर आते ही छा गए थे प्रधानमंत्री
टि्वटर पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि बुधवार को काबुल में हुए गेस्ट हाउस पर हमले के मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी से बात की है और हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया।
उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पोप फ्रांसिस के बाद मोदी के फॉलोअरों की संख्या सबसे ज्यादा है।
चीन दौरे से पहले मोदी ने मशहूर चीनी माइक्रोसाइट वीबो पर भी अपना एकाउंट बनाया था। वीबो पर आते ही मोदी चीनी लोगो के बीच छा गए थे। टि्वटर पर मोदी के 12.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि वीबो पर शुरुआती हफ्ते में उनके 46 हजार फॉलोअर हैं।
President @ashrafghani expressed sadness on the unfortunate demise of Indian citizens in the attack in Kabul.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2015