फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi tweets despite ban on twitter in china

क्या मोदी ने किया चीनी नियमों का उल्लंघन?

Thu, 14 May 2015 04:39 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
modi tweets despite ban on twitter in china

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीनी दौरा सोशल मीडिया में छा गया है। #ModiInChina ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप दौरे की तस्वीरें और ब्योरा लगातार ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, ट्विटर चीन में प्रतिबंधित है। ऐसे में नरेंद्र मोदी ट्वीट कैसे कर रहे हैं, ये सवाल उठ गया है। ट्विटर पर जापान का समर्थन करने कारण चीन में एक महिला को जेल भी हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने चीनी दौरे की शुरुआत चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शहर शियान से की है। शियान में उन्होंने ऐतिहासिक टेराकोटा म्यूजियम का दौरा किया। दौरे के बाद उन्होंने म्यूजियम की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीबो पर आते ही छा गए थे प्रधानमंत्री

modi tweets despite ban on twitter in china

टि्वटर पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि बुधवार को काबुल में हुए गेस्ट हाउस पर हमले के मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रप‌ति अशरफ घानी से बात की है और हमले में मारे गए लोगों के प्र‌ति दुख जताया।

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सर्वाधिक लोक‌प्रिय नेताओं में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पोप फ्रांसिस के बाद मोदी के फॉलोअरों की संख्या सबसे ज्यादा है।

चीन दौरे से पहले मोदी ने मशहूर चीनी माइक्रोसाइट वीबो पर भी अपना एकाउंट बनाया था। वीबो पर आते ही मोदी चीनी लोगो के बीच छा गए थे। टि्वटर पर मोदी के 12.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि वीबो पर शुरुआती हफ्ते में उनके 46 हजार फॉलोअर हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed