{"_id":"8e6afacc-d29c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-tweet-at-decision-of-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी का इस्तीफा खारिज होते ही ये बोले मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी का इस्तीफा खारिज होते ही ये बोले मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का इस्तीफा संसदीय बोर्ड द्वारा खारिज करने की खबर मिलते ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
ट्विटर पर मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के फैसले का स्वागत किया है।
मोदी ने ट्वीट किया है, 'मैंने कल ही कहा था आडवाणी जी लाखों कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेंगे। मैं आज आडवाणी जी के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं।'
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि लालकृष्ण आडवाणी ने संसदीय बोर्ड का वह फैसला स्वीकार कर लिया है, जिसमें उनका इस्तीफा खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को मोदी ने ट्वीट किया था, 'मेरी आडवाणी जी से फोन पर विस्तार से बात हुई है। मैंने उनसे अपना निर्णय बदलने का आग्रह किया है। मुझे उम्मीद है कि वह लाखों कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेंगे।'
विज्ञापन