{"_id":"fcd6ebe78e617f3a0c7006ffd2a8b96d","slug":"modi-to-meet-tulsi-gabbard-first-hindu-american-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मोदी संग दिखेंगी तुलसी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिका में मोदी संग दिखेंगी तुलसी
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर पर जब अमेरिका में बसे भारतीयों को संबोधित करेंगे तो वहां मौजूद रहेंगी उनकी बड़ी प्रशंसक तुलसी।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस की ये एकमात्र हिंदू सांसद मोदी की तरह ही पूरी तरह शाकाहारी हैं और गीता के कर्मयोग में विश्वास करती हैं।
हवाई से कांग्रेस की प्रतिनिधि तुलसी गाबार्ड पिछले साल उस समय चर्चा में आई थीं जब अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने गीता की शपथ ली थी। उन्होंने मोदी को अमेरिकी वीजा न दिए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
बीते मई माह में जब भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिला तो उन्होंने मोदी को खुद फोन कर बधाई दी थी। तुलसी गाबार्ड पिछले महीने से अमेरिका में मोदी के भव्य स्वागत को लेकर वे उत्साह के साथ जुड़ी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस यात्रा की तैयारी में लगे दो भाजपा नेताओं से भी बात की। नतीजतन मेडिसन स्क्वायर पर होने वाले सबसे बड़े कार्यक्रम में मोदी के संग तुलसी दिखेंगी। ईसाई माता-पिता की संतान 33 साल की इस वैष्णव हिंदू सांसद का जन्म अमेरिका में हुआ था।