फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi to meet Obama in New York

न्यूयॉर्क में हो सकती है ओबामा-मोदी की मुलाकात

Fri, 11 Sep 2015 01:43 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Modi to meet Obama in New York

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 सितंबर को न्यूयॉर्क में मुलाकात हो सकती है। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में हिस्सा लेने इस महीने के आखिर में अमेरिका के दौरे पर होंगे, जहां उनकी सत्र से इतर ओबामा के साथ मुलाकात की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


इस मुलाकात को दोनों देशों की द्विपक्षीय रिश्तों की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बिडेन समेत कई अमेरिकी मंत्री शीर्ष भारतीय नेताओं से इस महीने के आखिर में कई बैठकें करेंगे। इसे दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे उच्चस्तरीय संपर्क माना जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले ओबामा पीएम मोदी के न्यौते पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बनकर भारत आए थे। पीएम मोदी अपने अमेरिकी दौरे के वक्त सिलिकॉन वैली जाएंगे और उसके बाद सैन जोंस में सैप सेंटर में भारतीय अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में अपने साझा बयान में दोनों नेताओं ने नियमित मुलाकात की प्रतिबद्धता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में मोदी-ओबामा की मुलाकात दोनों देशों की हफ्ते भर तक चलने वाली उच्च स्तरीय बैठकों को गति प्रदान करेगा। इनमें से ज्यादातर बैठकें वाशिंगटन में होंगी।

उप राष्ट्रपति जो बिडेन खुद इन बैठकों की अगुवाई करेंगे। कुछ साल पहले भारत दौरे पर आने वाले बिडेन ने द्विपक्षीय कारोबार मौजूदा सालाना 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने की इच्छा जताई थी

21 सितंबर को अमेरिका-भारत कारोबार परिषद सम्मेलन

Modi to meet Obama in New York

दोनों देशों के कैबिनेट स्तर के अधिकारी-मंत्री माना जा रहा है कि अमेरिका-भारत कारोबार परिषद (यूएसआईबीसी) के सम्मेलन में शिरकत करने की संभावना है। यह बैठक 21 सितंबर को होगी।

इस सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्राइत्जेकर शिरकत करेंगे। अगले दिन टेरी उत्तरी अमेरिका छठें भारत-अमेरिका ऊर्जा भागीदारी सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जहां गोयल अपने अमेरिकी पक्ष अर्नेस्ट मोनिज से मिलेंगे। इ

सके अलावा, विदेश मंत्री जॉन केरी अब तक के पहले भारत-अमेरिकी रणनीतिक एवं आर्थिक वार्ता की मेजबानी करेंगे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में केरी के साथ प्राइत्जेकर रहेंगे तो वहीं भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीतारमण करेंगी। विदेश सचिव एस जयशंकर भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed