फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi to host Iftaar Party in Srinagar

मोदी देंगे इफ्तार की दावत, जगह भी हुई तय

Wed, 08 Jul 2015 08:40 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
Modi to host Iftaar Party in Srinagar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के लोगों को इफ्तार पार्टी दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी 17 जुलाई को पूर्व सांसद और मंत्री गिरधारी लाल डोगरा के 100वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू जाएंगे।

विज्ञापन


पीएम कार्यक्रम के बाद उसी दिन श्रीनगर चले जाएंगे, जहां वे एक इफ्तार पार्टी की मेजबानी कर सकते हैं। इसी दिन ईद के पहले का अंतिम शुक्रवार भी है। पीएम कार्यालय ने प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अंतिम कार्यक्रम प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी के बाद तय होगा।
विज्ञापन


भाजपा के पीडीपी के साथ सत्ता संभालने के बाद पीएम पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले उन्होंने बाढ़ की विभीषिका के बाद राज्य में ही दिवाली की रात बिताई थी। उस दौरान सवाल उठा था कि राज्य में आने के लिए उन्होंने ईद का दिन क्यों नहीं चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने साधा था निशाना

Modi to host Iftaar Party in Srinagar

पीएम ने बीते हफ्ते ‘मन की बात’कार्यक्रम में रक्षाबंधन का जिक्र किया था। इस दौरान रमजान होने के बावजूद, इसका उल्लेख नहीं करने के कारण भी उन्हें कांग्रेस का निशाना बनना पड़ा था।

इन सब को देखते हुए पीएम की इस जम्मू-कश्मीर यात्रा को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा का खाका ऐसे समय खींचा जा रहा है, जब 14 जुलाई को संघ राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करने जा रहा है।

वहीं इसके ठीक दो दिन पहले, 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य इकाई के नेताओं के साथ मुफ्ती सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है।

दरअसल भाजपा अपने से विपरीत विचारधारा वाली पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद राज्य में अपनी अलग पहचान नहीं खोना चाहती है। साथ ही इस सरकार के जरिए वह मुसलमानों को सकारात्मक सियासी संदेश भी देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed