{"_id":"10f3b542-4b8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-to-be-sworn-in-as-cm-for-4th-time-on-dec-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के लिए पलक पावड़े बिछाने लगे भाजपा दिग्गज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के लिए पलक पावड़े बिछाने लगे भाजपा दिग्गज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोदी के दिल्ली की ओर लगातार बढ़ते कदम देख भाजपा के दिग्गज भी उनकी राह में पलक पावड़े बिछाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। यही नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत कई वरिष्ठ नेता अहमदाबाद जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि मोदी को लेकर एनडीए में सिर्फ जदयू को छोड़कर बाकी सभी घटक दल उनके साथ हैं। एनडीए में मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का विरोध करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिलहाल उनको लेकर चुप्पी साधी है।
बहरहाल, मोदी के शपथ ग्रहण से पहले 25 दिसंबर को मोदी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस मौके पर जेटली बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद मोदी अगले ही दिन दिल्ली में मौजूद रहेंगे। वैसे तो मोदी 27 दिसंबर को राष्ट्रीय विकास परिषद की होने जा रही बैठक में शामिल होने आ रहे हैं।
मगर लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी इस दिल्ली यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर तमाम नेताओं को भी मिल सकते हैं। भाजपा भी उनकी दिल्ली यात्रा को खासी तवज्जो दे रही है। उद्योग जगत भी मोदी की हैट्रिक के बाद उनके राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर आने को लेकर काफी उत्सुकता दिखा रहा है।
इस बीच भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने भी मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें पीएम बनने की काबिलियत है। उन्होंने कहा कि मोदी एक सफल मुख्यमंत्री होने के साथ देशभर में लोकप्रिय नेता हैं। मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी समय आने पर इस बारे में फैसला लेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन सिंह में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है।