फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi to be sworn in as chief minister on december 26

26 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

Fri, 21 Dec 2012 10:02 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 10:02 PM IST
विज्ञापन
modi to be sworn in as chief minister on december 26
नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे पहली बार 1 अक्तूबर 2001 को सीएम बने थे। इसके बाद 2002 में दूसरी बार और 2007 में उन्होंने तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मोदी शुक्रवार को राजभवन गए और राज्यपाल कमला बेनीवाल को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


गुजरात भाजपा के प्रवक्ता विजय रूपानी ने बताया कि मोदी को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए 25 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में मौजूद रहने की उम्मीद है। मोदी 26 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी में पीएम बनने की हर योग्यता: नायडू
नरेंद्र मोदी को भाजपा के पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के मुद्दे पर जारी बहस के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी में प्रधानमंत्री बनने की हर योग्यता है।

सौराष्ट्र में केशूभाई की पार्टी ने दिया झटका
चुनाव में दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा को सौराष्ट्र में केशूभाई पटेल की पार्टी की वजह से झटका लगा। यहां पटेल की पार्टी की वजह से भाजपा को उम्मीद से कम सीटें मिलीं। वैसे भाजपा को मध्य और दक्षिण गुजरात में लाभ हुआ। भाजपा को दो-तिहाई बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत थी, लेकिन उसकी झोली में आईं सिर्फ 115 सीट।


वैसे तो केशूभाई की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) को सिर्फ दो सीटें मिली हैं, लेकिन उसने सौराष्ट् में कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का गणित बिगाड़ दिया। सौराष्ट्र और कच्छ में कुल 58 सीटें हैं। वर्ष 2007 में यहां भाजपा को 43, कांग्रेस को 14 और एनसीपी को एक सीटें मिली थीं। इस बार यहां भाजपा को 35, कांग्रेस को 16, जीपीपी को 2 और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed