{"_id":"f6bd5cd2-9bbf-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"modi-threatens-to-sue-karna-local-cong-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने कांग्रेस नेता को दी कानूनी कार्यवाही की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने कांग्रेस नेता को दी कानूनी कार्यवाही की धमकी
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ नोटिस भेजने वाले कर्नाटक के कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने अपने नोटिस में मोदी से अपने उस बयान के लिए माफी मांगने और अपनी बात को वापस लेने को कहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गांधी परिवार का नाइट वॉचमैन करार दिया था।
विज्ञापन
मोदी ने अपने वकीलों केएन सुब्बा रेड्डी और विवेक रेड्डी के जरिए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य केके बेनसन के पिछले महीने भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब दिया है।
विज्ञापन
दोनों वकीलों ने बेनसन से मोदी के खिलाफ कोई भी झूठी, तुच्छ और बेबुनियाद शिकायत नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस सलाह के बाद भी यदि वे कोई गलत और तुच्छ शिकायत करते हैं तो वे न केवल अपना बचाव करेंगे बल्कि उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।
मोदी ने 3 मार्च को बिना मनमोहन सिंह का नाम लिए बगैर उन्हें कांग्रेस के सर्वप्रथम परिवार का नाइट वॉचमैन कहा था। इसके नाराज बेनसन ने मोदी से माफी और अपना बयान वापस लेने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था।