फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi. tharoor bot agree on one issue

शुक्र है किसी एक बात पर तो सहमत हुए मोदी-थरूर!

Sat, 21 Sep 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
modi. tharoor bot agree on one issue

अगर आपसे सवाल किया जाए कि ऐसी कौन सी चीज है, जिस पर नरेंद्र मोदी और शशि थरूर, दोनों एक साथ सहमत हों, तो आपका दिमाग चकरा जाएगा।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और यूपीए सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर के बीच छत्तीस का आंकड़ा माना जाता है।

लेकिन एक चीज ऐसी है, जिसने दोनों की सहमति की जमीन तैयार कर दी है। मोदी और थरूर के बीच देश भर में वोटर रजिस्ट्रेशन में इजाफा करने को लेकर एकराय बन गई है।
विज्ञापन


मोदी ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए थरूर को ट्वीट किया, "प्रिय शशि थरूर, 18-24 साल के लोगों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए। इनमें से कई लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर एक अभियान भी छेड़ रखा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे से भी कम वक्त में थरूर ने इस पर जवाब दिया, "प्रिय नरेंद्र मोदी। शुक्रिया। एक ऐसे मुद्दे के बारे में जानकर बड़ी खुशी हुई, जिस पर मैं आपसे सौ फीसदी सहमत हूं। मैं अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों से ऐसा करने का आग्रह कर चुका हूं।"

ट्विटर पर तिरुवनंतपुमर के सांसद थरूर के 19 लाख फोलोअर्स हैं, वहीं मोदी के फोलोअर्स की तादाद 23 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed