फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi talks social power of the majority in India.

मोदी ने कहा, भारत में असीम सामाजिक ताकत है

Thu, 19 Nov 2015 08:29 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
Modi talks social power of the majority in India.

असहिष्णुता के विरुद्ध विवादों के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में बहुलता सहित असीम सामाजिक ताकत है।

विज्ञापन


मोदी ने प्रतिष्ठित इकॉनोमिस्ट पत्रिका के एक लेख में भारत की बहुलता का जिक्र किया जिसका एक छोटा हिस्सा पत्रिका के पेरिस स्थित यूरोप बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट ने ट्वीट किया था।

इस पत्रिका के नवीनतम संस्करण में प्रधानमंत्री को कोट करते हुए कहा गया है, ‘भारत में बहुलता सहित असीम सामाजिक ताकत है...।’

कहा, 'लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं'

Modi talks social power of the majority in India.
यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने विविधता और बहुलता जैसे मसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह 18 महीने पूरी करने वाली उनकी सरकार से लोगों की काफी अपेक्षाएं हैं।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री ने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में कहा था कि भारत की विविधता ही इसकी मजबूती और गौरव है। विविधता भारत की विशेषता है।

उन्होंने कहा था कि विभिन्न धर्मों, सौ से अधिक भाषाओं और डेढ़ हजार से अधिक बोलियों के बावजूद भारतीय ने साबित किया है कि एक साथ कैसे रहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed