फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi taken meal at Parliament canteen

मोदी ने संसद की कैंटीन में खाया खाना, चुकाए 29 रुपए

Mon, 02 Mar 2015 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
modi taken meal at Parliament canteen

नरेंद्र मोदी ने आज संसद की कैंटीन में खुद जाकर खाना खाया है। इसके बाद मोदी ने खाने के 29 रुपए भी चुकाए। आपको बता दें कि संसद की कैंटीन प्रथम तल पर कमरा नंबर 70 में है।

विज्ञापन


अचानक मोदी को कैंटीन में देखकर वहां मौजूद सांसद और स्टाफ सभी चौंक गए। इसके बाद कैंटीन स्टाफ तुरंत उनके पास आया और एक टेबल पर बैठाकर पूछा कि वे लंच में क्या खाना पसंद करेंगे।
विज्ञापन


मोदी बोले कि जो भी लंच में बना है वह वही खाएंगे। मोदी ने सबसे पहले पानी मांगा और फिर कुछ सलाद खाया। इसके बाद मोदी के सामने वेज थाली परोसी गई, जिसमें सरसो का साग, आलू की सब्जी, राजमा, रोटी, चावल और दही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के साथ 3 और सांसद थे, जिनमें से एक बिहार के बीजेपी सांसद छेदी पासवान भी थे। उस समय कैंटीन में करीब 25-30 सांसद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed