{"_id":"02955fa7104335be5fa9f520f700a101","slug":"modi-surve-gujrati-karri-for-obama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने ओबामा को खिलाई गुजराती कढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने ओबामा को खिलाई गुजराती कढ़ी
Updated Mon, 26 Jan 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दोपहर के भोज में गुजराती कढ़ी भी शामिल रही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ओबामा को पेश किए जाने वाले भोज का मेन्यू ट्विटर पर साझा किया है।
विज्ञापन
ओबामा को खाने में पनीर लबाबदार, केला मेथी नू साग, मटर पुलाव, मिक्स वेजीटेबल, कलौंजी और नदरू के गूलर जैसे व्यंजन पेश किए जाएंगे।खाने में कोई भी मांसाहारी व्यंजन शामिल नहीं है।
विज्ञापन
ओबामा रविवार सुबह 9.30 बज़े के बाद भारत पहुँचे। इसके बाद वो राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए। दोनों देशों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।
विज्ञापन