सूट की नीलामी पर क्या बोले मोदी?
मोदी के सूट की नीलामी खत्म हो चुकी है। इसे अवध ग्रुप के लालजी भाई ने 4.31 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया है। हालांकि, 5 बजे के बाद इसके लिए 5 करोड़ से भी अधिक की बोली लगी थी। 11 लाख से शुरू हुई इस सूट के लिए बोली पहले दिन ही 1.21 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। इसके अगले दिन बोली की रकम बढ़कर 1.41 करोड़ रुपए हो गई थी। आइए जानते हैं इस सूट के लिए आखिरी दिन किस-किस ने लगाई बोली।
वहीं नीलामी खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसमें शामिल रहने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों के इस सहयोग से गंगा स्वच्छता अभियान में और मदद मिलेगी।
The proceeds from the auction would add impetus to our efforts to clean the Ganga. http://t.co/mJJVCR8EyL
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2015
कुछ इस तरह बढ़ी सूट की नीलामी
5.00- अवध ग्रुप के लालजी भाई ने 4.31 करोड़ की लगाई बोली।
4.57- 4.17 करोड़ की लगी बोली।
4.55- 3.61 करोड़ की लगी बोली।
4.52- धर्मनंदन समूह ने लगाई 3.41 करोड़ की बोली।
4.40- कमल शर्मा ने लगाई 2.95 करोड़ रुपए की बोली।
4.35- अवंतिका ग्रुप ने लगाई 2.91 करोड़ की बोली।
4.28- धर्मनंदन डायमंड्स के हितेश पटेल ने लगाई 2.85 करोड़ की बोली।
4.20- अवंती कॉरपोरेशन ने लगाई 2.81 करोड़ की बोली।
4.10- भावनगर के बिजनेस मैन कोमलनाथ शर्मा ने लगाई 2.70 करोड़ की बोली।
3.43- सूरत के बिल्डर मुकेश पटेल और डायमंड ट्रेडर संजय मोवलिया ने साथ मिलकर लगाई 2.65 करोड़ की बोली।
3.30- हरियाणा के राजेश जैन ने बोली बढ़ाकर की 2.52 करोड़ रुपए।
3.10- मुंबई के डायमंड ट्रेडर विपुल शाह ने लगाई 2.51 करोड़ रुपए की बोली।
2.15- मुकेश पटेल ने नीलामी की रकम बढ़ाई। 2.31 करोड़ की लगाई बोली।
1.58- हरियाणा इंजीनियरिंग फर्म के मालिक राजेश जैन ने बोली 1.85 करोड़ रुपए से बढ़ाकर की 2.9 करोड़ रुपए।
1.43- धर्मनंदन डायमंड ने 2,08,81,888 रुपए की बोली लगाई।
1.05 सूरत के मुकेश पटेल ने मोदी के सूट के लिए 2 करोड़ 92 हजार की बोली लगाई है।
12.50- प्रवासी भारतीय बिजनेसमैन चंद्रेश ओझा ने 1.95 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
12.30- हरियाणा की एक इंजीनियरिंग फर्म के मालिक राजेश जैन ने लगाई 1.85 करोड़ रुपए की बोली।
11.40- सूरत के एक बिल्डर जयंतीभाई इतरेला ने 1.81 करोड़ की बोली लगाई।
11.05- सूरत के हीरा व्यापारी हितेश पटेल ने बोली बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख रुपए की।
10.45- सूरत के ही एक हीरा व्यापारी लावजी पटेल ने 1,71,71,117 रुपए की बोली लगाई।
10.35- सूरत के एक बिल्डर राजेश जैन ने 1.65 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
10.30- सूरत के एक हीरा व्यापारी हितेश पटेल ने 1,61,61,666 रुपए की बोली लगाई।
ओबामा के स्वागत में पहना था ये सूट
प्रधानमंत्री मोदी का यह सूट तब चर्चा में आया था जब पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने इसे पहनकर उनकी अगवानी की थी। इसके बाद से ही मोदी विपक्षियों और मीडिया के निशाने पर थे।
मोदी के इस सूट की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई थी। हालांकि, अब मोदी ने इसे नीलाम करने का फैसला किया है। इसके साथ ही मोदी को मिले 400 से ज्यादा अन्य उपहारों की नीलामी भी की जा रही है।
सूरत में गुरुवार को 1.21 करोड़ से दोबारा शुरू हुई मोदी का नाम लिखे इस सूट की नीलामी पर सबकी निगाहें थीं। हर कोई यह जानने को बेताब था कि अब इस सूट की कितनी कीमत लगाई जाएगी।
I congratulate & appreciate all those who participated & contributed in the auction in Surat & made it a success.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2015
नेक काम के लिए लग रही बोली
बंद गले के इस सूट के लिए गुरुवार को हीरा कारोबारी और लीला ग्रुप आफ कंपनीज के सीएमडी कोमलकांत शर्मा ने 1.41 करोड़ की अधिकतम बोली लगाई। हालांकि इससे पहले दोपहर पूर्व 1.39 करोड़ की बोली भी लगाई गई थी।
कंपनी के प्रतिनिधि चिराग मेहता ने बताया कि शर्मा ने सूट की बोली उस नेक काम के लिए लगाई जिसे मोदी गंगा स्वच्छता अभियान के तौर पर आगे बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि कल जरूरत हुई तो इस सूट की बोली और बढ़ाई जाएगी।
जबकि इससे पहले सूरत के ही हीरा करोबारी मुकेश पटेल ने इस सूट के लिए 1.39 करोड़ की बोली लगाई थी। जबकि एक दिन पूर्व बुधवार शाम गुजरात के ही एक कपड़ा व्यापारी राजेश जुनेजा ने 1.21 करोड़ रुपए की बोली इस सूट के लिए लगाई थी।