‘मोदी की आंधी में मफलर का क्या काम’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जब देशभर में मोदी की आंधी चल रही है, तो ‘मफलर’ का क्या काम है। इस आंधी का अहसास उन्हीं लोगों को नहीं है जो मफलर बांधकर चल रहे हैं।’ ये बातें भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को कंपनी बाग स्थित रैना मार्केट में पत्रकारों से कही। वह आईआईटी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थी।
मीनाक्षी लेखी ने तल्ख शब्दों में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल भाजपा को बदनाम करने की मंशा से पूरे देश में नौटंकी करते घूम रहे हैं। ऐसे फालतू लोगों की ओर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं। उनका इशारा केजरीवाल की ओर था।
वाराणसी से कौन लड़ेगा, बोर्ड करेगा फैसला
शहर से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के चुनाव लड़ने के सवाल पर वह बोली कि इसका फैसला तो पार्टी संसदीय बोर्ड करेगा। पर यह तय है कि पार्टी का मिशन-272 (लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलने वाली सीटों की संख्या) हरहाल में पूरा होगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता को देख विरोधी दलों में भगदड़ मची है कोई अपनी जमानत बचाने के प्रयास में है तो कोई इलाका बदलकर चुनाव लड़ने की सोच रहा है। बाकी नेता कमल का दामन थामने की जुगत में जुटे हैं। पिछले दिनों मेडिकल कालेज कैंपस में प्रोफेसरों और डाक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के सवाल के उत्तर में कहा कि प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है। पार्टी पूरी तरह से डाक्टरों के पक्ष में है।
जरूरत पड़ी तो पार्टी डाक्टरों की हर लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, शीलू पांडे, अनुज दीक्षित, अनूप अवस्थी, रज्जन तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।