फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi-statement-for-nri

स्वार्थी तत्वों घिरी है यूपीए सरकार: मोदी

Sun, 22 Sep 2013 08:43 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sun, 22 Sep 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
modi-statement-for-nri

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का कांग्रेस और यूपीए सरकार पर हमला जारी है। मोदी का कहना है कि यूपीए सरकार को निहित स्वार्थीं तत्वों का एक जमावड़ा घेरे हुए है।

विज्ञापन


कांग्रेस के खराब शासन के बावजूद यह समूह उसका रक्षा कवच बना हुआ है। यूपीए अपना प्रदर्शन रिपोर्ट देने से कतरा रहा है लिहाजा उसकी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
विज्ञापन


अमेरिका में रह रहे भारतीयों के एक समूह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि निहित स्वार्थी तत्वों का एक दल कांग्रेस के लिए रक्षा कवच बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय यह जमावड़ा सक्रिय है और हमें 2014 में कांग्रेस के साथ इससे भी लड़ना है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर काबिज सरकार का अहम देखिये।

ये नौ साल से सरकार चला  रहे हैं लेकिन परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने खराब गवर्नेंस के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि यूपीए सरकार को अपने शासन के नौवें साल में लोगों के सामने अपना प्रदर्शन रिपोर्ट पेश करना चाहिए।

उन्होंने कहा, जैसे ही मैं अपना भाषण खत्म करूंगा कि वे यह कहना शुरू कर देंगे कि मोदी ने क्या कहा। लेकिन दोस्तो, मोदी ने तो यह जवाब दिसंबर, 2012 में ही दे दिया था, जब लोगों ने उसे भारी मतों से जिता कर तीसरी बार अपनी सेवा का मौका दिया।

वाजपेयी सरकार को किया याद

मोदी ने चुनौती देने के अंदाज में कहा, कांग्रेस के साथियों आप एक चीज पर तो सहमत होंगे। जब केंद्र में वाजपेयी की सरकार थी तो आर्थिक विकास दर 8.4 फीसदी थी लेकिन यूपीए सरकार में यह घट कर 4.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने 2014 के चुनावों की तुलना 1977 के चुनावों से की और कहा कि इस सरकार को जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव किसी शख्स या पद के लिए नहीं होंगे।


ये चुनाव लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए होंगे। यह लोगों के आंसू पोछने और किसानों के लिए काम करने का चुनाव है।

बीजेपी के लिए पीएम उम्मीदवार बनने के बाद मोदी ने पहली बार विदेश में रह रहे भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने अपने समर्थकों से बीजेपी की जीत में सार्थक भूमिका अदा करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed