फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi srilanka visit.

श्रीलंका दौरे में जाफना भी जाएंगे मोदी

Fri, 06 Mar 2015 12:07 AM IST
एजेंसी/कोलंबो
एजेंसी/कोलंबो Updated Fri, 06 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
modi srilanka visit.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय श्रीलंका यात्रा के दौरान लिट्टे के पूर्व गढ़ और तमिल बहुल उत्तरी इलाके जाफना का दौरा करेंगे। वह श्रीलंका की संसद को भी संबोधित करेंगे। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजिथा सेनरत्ने ने पत्रकारों को बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी है।  मोदी 13 मार्च को कोलंबो पहुंचेंगे।

विज्ञापन


मोदी जाफना जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होगे। कैमरन ने नवंबर 2013 को जाफना का दौरा किया था। मालूम हो कि भारत 50,000 घर बनाने सहित इस पूर्व विवादित इलाके में आधारभूत ढांचा विकास का कई परियोजनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मोरारजी देसाई के बाद श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले मोदी चौथे भारतीय पीएम होंगे। मोरारजी देसाई 1979 में श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले आखिरी भारतीय पीएम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफना के अलावा वह पवित्र बौद्ध स्थल अनुराधापुर भी जाएंगे। मालूम हो कि नव निर्वाचित श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के ताजा दौरे के बाद मोदी श्रीलंका जा रहे हैं। सिरिसेना के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों ने असैन्य परमाणु समझौता किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed