फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi speech in mobile phone

अब फोन पर सुनें नरेंद्र मोदी का भाषण

Sat, 05 Oct 2013 08:22 AM IST
हरीश लखेड़ा
हरीश लखेड़ा Updated Sat, 05 Oct 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
modi speech in mobile phone

आप भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का भाषण सुनना चाहते है और आपके पास टीवी देखने का वक्त नहीं है या अचानक बिजली चली जाती है तो भी आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


भाजपा के ऐसे समर्थक अब मोदी के भाषणों को फोन पर सुन सकेंगे। पांच राज्यों के लिए चुनावी जंग का ऐलान होने के साथ ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक का भाषण फेसबुकिया पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह नई तरकीब निकाली है।
विज्ञापन


यह योजना फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों अथवा हरदम मोबाइल से चिपके रहने वाली युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मोदी की रेवाड़ी, भोपाल व दिल्ली रैली में इसे प्रयोग के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उत्साहजनक परिणाम आने के बाद अब इस तरकीब का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस योजना पर मुंबई से अमल हो रहा है। पार्टी ने वहां  पूरा नेटवर्क खड़ा किया हुआ है।

रैली के दौरान फोन पर मोदी का भाषण सुनने के लिए फोन नंबर 022-45014501 पर डायल करना होगा। इसके बाद भाषण का लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। इस पर फोन की सामान्य कॉल दर लगेगी। फोन करने पर मोदी के ट्वीट भी आने लगेंगे।


फोन पर मोदी के भाषणों को लाइव करने की योजना को लेकर भाजपा की दलील है कि यह योजना खासतौर पर उन शहरी लोगों के लिए है, जिनके पास समय की कमी है और जो मोदी का भाषण सुनना चाहते हैं लेकिन रैलियों की भीड़भाड़ से बचना भी चाहते हैं।

इसका फायदा यह है कि यदि कोई व्यक्ति आधा घंटा भी भाषण सुनेगा को मात्र 30 रुपये खर्च होंगे, जबकि रैली में जाने पर इससे कहीं ज्यादा खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed