फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi speaks in pun, attacks congress over corruption and inflation

सरकार मनमोहन की, जवाब मुझसे मांगते हैं: मोदी

Fri, 01 Nov 2013 06:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
modi speaks in pun, attacks congress over corruption and inflation

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलना जारी रखा है। कांग्रेसनीत सरकार को कोसते हुए उन्होंने कहा कि उसमें अहंकार भर गया है।

विज्ञापन


पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा, "हवा का रुख बदल गया है। लेकिन कांग्रेस को यह समझ नहीं आ रहा। वे लोग मुझ पर कीचड़ उछाल रहे हैं। बीते 12 साल में कोई दिन नहीं गया, जब उन्होंने मुझ पर जुल्म न किए हों।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "ईश्वर ने नेक रास्ते पर चलने की ताकत न दी होती, सच्चाई से समाजसेवा के संस्कार नहीं दिए होते, तो न जाने क्या होता। अगर मैं आपके सामने जिंदा खड़ा हूं, तो यह ईश्वर की कृपा है और जनता का आशीर्वाद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पटना में नरेंद्र मोदी की जो हुंकार रैली हुई थी, उसमें हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में छह लोग मारे गए, जबकि 80 से ज्यादा जख्मी हुए।

दिल्ली में शासक नहीं, सेवक चाहिए
मोदी ने कहा, "हम आपके लिए जिएंगे और जरूरत पड़ी, तो मर भी जाएंगे। दिल्ली में शासक नहीं, सेवक की जरूरत है। जहां नाथ कोई नहीं होगा, सब दास होंगे।"

महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा काम होता है। कांग्रेस और कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार जब बनी, तो आम आदमी को महंगाई मार गई।"

मोदी ने सवाल किया, "क्या लोकतंत्र में जो भी सरकार है, उसे जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहिए? ये लोग नौ साल से कार्यकाल चला रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कोई भी नेता जवाब नहीं देता। मीडिया के लोग भी इन तक नहीं पहुंच पाते।"

जवाब मुझसे क्यों मांगते हैं?
उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अहंकार हो गया है। सिर्फ आरोप लगाते हैँ। फैशन हो गया। पीएम मनमोहन सिंह हैं। सरकार उनकी है। लेकिन जवाब मोदी से मांगा जाता है। मोदी क्या कर रहा है, मोदी ने क्या किया। अरे भाई, चुनाव लोकसभा के हैं, आपकी सरकार का लेखा जोखा चाहिए।"


पीएम पद के दावेदार ने कहा, "2014 में जब भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी, हर साल अपना हिसाब देंगे हम। कांग्रेस आए दिन गुब्बारे छोड़ रही है।"

उन्होंने कहा, "2012 दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव हुए, तो वहां कांग्रेस ने पांच साल गंद फैलाया। खूब पैसा लगाया। गाली दी। पांच साल यही कारोबार किया। लेकिन गुजरात की जनता भाजपा सरकार को लेकर आई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed