सोशल मीडिया पर भी 'मोदी लहर', जमकर धमाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘इलेक्शन2014’, ‘नरेंद्र मोदी’, ‘7आरसीआर’ और फिर ‘थैंक्यू इंडिया’। 16वीं लोकसभा के चुनाव परिणामों का लोगों पर क्या असर रहा यह इस बात से ही समझा जा सकता है कि कोई एक ट्रेंड नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सारे दिन ट्रेंड बदलते रहे।
सुबह फेसबुक पर पहला ट्रेंड ‘वर्डिक्ट2014’ और ट्विटर पर ‘इलेक्शन2014’ था। लेकिन नतीजों में बीजेपी की बढ़ती सीटों के साथ लोगों का उत्साह भी साफ बढ़ता दिखा।
रुझानों के बाद जैसे ही यह स्थिति साफ हुई कि बीजेपी 272 के आंकड़ों पर काबिज होगी, अचानक ही ट्विटर पर ‘नरेंद्र मोदी’ ट्रेंड करने लगे। और इससे पहले कि शाम हो पाती नए ट्रेंड दिखने लगे ‘मोदी हेड टू 7आरसीआर’, और ‘कॉन्ग्रेट्स मोदी’।
सोश्ाल मीडिया ने मोदी को सुबह ही दिला दी शपथ
सोशल मीडिया पर दिन शुरू होते ही परिणाम आने से पहले ही बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। फेसबुक पर सुबह दस बजे से ही देश के प्रधानमंत्री की शपथ इवेंट पेज से धड़ाधड़ लोग जुड़ने लगे। इवेंट की खास पंक्तियों को 2014 का महावाक्य बताया गया। जिसमें नरेंद्र मोदी को ईश्वर को साक्षी मानकर भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते दिखाया गया।
नरेंद्र मोदी की शपथ पर बनाए गए इस इवेंट से एक ही दिन में साढ़े नौ हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए। नई दिल्ली के ही रहने वाले संजय द्विवेदी द्वारा बनाई गए इस इवेंट के पेज के अलावा भी मोदी के लिए इवेंट पेज बनाए गए।
राष्ट्रवादी शिवसेना ने भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुबह ही इवेंट पेज बना दिया। 17 मई के लिए बनाई गई इस इवेंट से चुनाव परिणामों के बाद पौने सात हजार लोग जुड़ चुके थे।
ट्विटर पर शेयर किया विजय गीत
ट्रेन टू पाकिस्तान अब लद लो भाई
सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने अंदाज में फेसबुक पर पाकिस्तान जाने को स्टेटस पोस्ट किया। इसमें मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश छोड़कर जाने की धमकी देने वालों को सलाह भी दी गई। कई पोस्ट में कहा गया ‘ट्रेन टू पाकिस्तान : अब लद लो भाई।’
सेलेब्स ट्वीट
भारत की जीत हुई, अच्छे दिन आने वाले हैं: नरेंद्र मोदी
आपकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई नरेदं मोदी जी: रजनीकांत
अच्छे दिन आ गए, जय हो: अनुपम खेर
लोकसभा चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को शुभकामनाएं: मनमोहन सिंह
मैं मोदी को वाराणसी से जीतने पर बधाई देता हूं। अरविंद केजरीवाल
फेसबुक से बना डाली सरकार
चुनाव परिणामों का विरोध फेसबुक पर बड़े ही अजीब अंदाज में किया गया। भाजपा को मिले बहुमत से निराश हुए लोगों ने अपने प्रोफाइल से तस्वीर हटाकर या तस्वीर को काला कर विरोध जताया।
फेसबुक से बना डाली सरकार
फेसबुक के महत्व को चुनावों में दिखाने की कोशिश करते हुए जुगाड़ू भारत नाम से यह पोस्ट काफी शेयर की गई। जिसमें कहा गया कि ‘दोस्त बनाने वाली फेसबुक से सरकार ही बना डाली। भारत बड़ा जुगाड़ू है।’
पंचर हो गई वैगन आर
चुनावों में मोदी लहर की आंधी बनाने में मील का पत्थर बने नारे में आगे की कड़ी जोड़ दी गई। इस बार मोदी के विपक्ष में वाराणसी से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल को निशाना बनाया गया। इसमें लिखा गया कि ‘पंचर हो गई वैगन आर, लो आ गई मोदी सरकार’।