फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi show will be in delhi, no advani

दिल्ली में चलेगा सिर्फ मोदी शो, आडवाणी 'घबराए'

Tue, 24 Sep 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
modi show will be in delhi, no advani

दिल्ली में 29 सितंबर को होने वाली रैली के लिए प्रदेश भाजपा इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, लेकिन पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी इस रैली की चमक छीन सकती है।

विज्ञापन


यह रैल्ी रोहिणी के जैपनीज पार्क में होगी और इसमें भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज रैली में नहीं आएंगे, इसकी आशंका पहले से थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे शायद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "राजनाथ सिंह जी आने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा।" दिल्ली भाजपा ने रैली के लिए आमंत्रण कार्ड छपवा लिए हैं और दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेता वी के मल्होत्रा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की दिल्ली इकाई का कहना है कि चुनावी साल में कई रैलियां हो रही हैं, ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं का किसी एक रैली में एकसाथ मौजूद रहना मुमकिन नहीं है।


सूत्रों ने बताया कि कई भाजपा नेता ऐसा कह रहे हैं कि जिस रैली में मोदी आएंगे, वहां मौजूद लोग केवल उन्हें ही सुनने में दिलचस्पी लेंगे।

सूत्र ने कहा, "जयपुर रैली में भीड़ किसी दूसरे को सुनने को तैयार ही नहीं थी। मोदीजी को दखल देकर समर्थकों से वसुंधरा राजे को भाषण देने का मौका देने के लिए कहना पड़ा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed