{"_id":"1bfbaaf6f6fcbaf6fff3497809a4d34d","slug":"modi-should-be-declare-pm-candidate-rss-tells-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने कहा, मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित करे भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संघ ने कहा, मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित करे भाजपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द से जल्द नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे।
विज्ञापन
संघ का कहना है कि नंवबर से होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सही समय पर यह घोषणा होनी चाहिए। इससे भाजपा के पीएम उम्मीदवार को लेकर कोई संदेह नहीं रहेगा और पार्टी अपने अभियान पर पूरी तरह फोकस कर पाएगी।
टीओआई की खबर के मुताबिक संघ के वरिष्ठ सदस्यों भइयाजी जोशी, सुरेश सोनी और दत्तात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल और भाजपा नेताओं के बीच गुरुवार को हुई बैठक में संघ ने मोदी की पीएम उम्मीदवारी घोषित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें:- लोकप्रिय तो अमिताभ भी है, उन्हें राष्ट्रपति बनना चाहिए: शत्रुघ्न
विज्ञापन
इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज व अरुण जेटली भाजपा की ओर से शामिल थे।
पढ़ें:- 'नमो' से डरी कांग्रेस, अब मोदी पर संभल कर बोलेंगे नेता
अब राजनाथ सिंह संघ के इस सुझाव पर लालकृष्ण आडवाणी सहित भाजपा संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्यों से मिलकर विचार कर सकते हैं। हालांकि आडवाणी मोदी को पार्टी की चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का पहले ही विरोध कर चुके हैं।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मोदी भाजपा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की रेस में हैं। पार्टी अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर स्पष्ट है।
हालांकि मोदी की उम्मीदवारी घोषित करने को लेकर पार्टी में पहले से बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं।
भाजपा सांसद ओर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी नरेंद्र मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर विरोध जाहिर कर चुके हैं। यहां तक की उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटीरियल कह डाला था।