फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi shortlisted for time person of the year

'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस में मोदी

Tue, 26 Nov 2013 03:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
modi shortlisted for time person of the year

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी एक तरफ विरोधियों की आलोचना झेल रहे हैं, दूसरी ओर उनके लिए टाइम पत्रिका से एक अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन


दुनिया की जानी-मानी मैगजीन टाइम ने उन्हें 'पर्सन ऑफ द ईयर' के दावेदारों की सूची में शॉर्टलिस्ट किया है। और पाठकों के बीच हुए एक ऑनलाइन पोल में वह शुरुआती बढ़त बनाते भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


टाइम ने 'पर्सन ऑफ द ईयर 2013' के लिए 42 दिग्गजों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें ग्लोबल लीडर, आंत्रप्रेन्योर और सेलेब्रिटी शामिल हैं और विजेता का ऐलान 11 दिसंबर को किया जाएगा। वोटिंग 4 दिसंबर तक ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के अलावा जो दूसरे दिग्गज दौड़ में शामिल हैं, उनमें जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, एनएसए के व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन और ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस जॉर्ज शामिल हैं।


मोदी के बारे में टाइम ने लिखा है, "विवादित हिंदू राष्ट्रवादी और भारतीय राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भारत के सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को बेदखल कर सकते हैं।" मोदी शॉर्टलिस्ट किए गए इकलौते भारतीय हैं।

हालांकि, विजेता का चयन टाइम के संपादक करेंगे, लेकिन उन्होंने पाठकों से ऐसे शख्स को वोट देने के लिए कहा है, जो उनके मुताबिक इस साल सकारात्मक या नकारात्मक, किसी भी तरह से खबरों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed