फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi shah top decision makers in world

मोदी और शाह दुनिया के टॉप 100 विचारकों की सूची में

Tue, 18 Nov 2014 02:26 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
modi shah top decision makers in world

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दुनिया के शीर्ष निर्णय निर्माताओं में से एक हैं।

विज्ञापन


अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी (एफपी) ने इन दोनों का नाम दुनिया के 100 विचारकों की सूची में शीर्ष पर शामिल किया है।

मोदी के बाद जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल हैं। इस सूची में भारतीय पत्रकार और सीजी नेट स्वर के संस्थापक शुभ्रांशु चौधरी का भी नाम है। इस सूची में देश की पहली ट्रांसजेंडर टीवी एंकर पद्मिनी प्रकाश को भी शामिल किया गया है।

पत्रिका ने 64 वर्षीय मोदी को करिश्माई और बिजनेस फ्रेंडली नेता करार दिया है।

मोदी की तारीफ

modi shah top decision makers in world

इस पत्रिका में कहा गया है कि भारत के 2014 के चुनाव में मोदी ने ज्यादातर लोगों को अपने करिश्माई, बिजनेस फ्रेंडली रिकॉर्ड के बारे में यकीन दिला दिया था।

साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त कर दिया था कि वह एक मात्र व्यक्ति हैं जो भारत को विकास पथ पर आगे ले जा सकते हैं। उनके भाषण ने हजारों को अपनी ओर खींचा और वह 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के जरिए लाखों लोगों तक पहुंचे। पत्रिका ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते 2002 में हुए दंगों के चलते अमेरिकी वीजा प्रतिबंध का भी उल्लेख किया है।

पत्रिका ने 50 वर्षीय भाजपा अध्यक्ष की उत्तर प्रदेश में दुर्जेय प्रचार अभियान तैयार करने के लिए प्रशंसा की है। इसमें कहा गया है कि शाह ने नरेंद्र मोदी की अपील को भारतीयों तक पहुंचाने के लिए अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया।

दुनिया के 100 निर्णय निर्माताओं की सूची में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य, इंडिया नेशनल पोलियोप्लस कमेटी के चेयरमैन दीपक कपूर और संगीता भाटिया का भी नाम है। इसके अलावा वायुमंडलीय वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन और अर्थशास्त्री पार्थ दासगुप्ता का नाम भी शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक मामलों पर केंद्रित विदेश नीति पत्रिका प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में उपलब्ध है। सूची के जरिये वह विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे लोगों की सूची जारी करती है, जिन्होंने अपने कार्यों या प्रभाव के जरिए सकारात्मक या नकारात्मक रूप से दुनिया को प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed