{"_id":"7d76bcd3d57ea380d995a6ea1446cc77","slug":"modi-seeks-help-from-salman-aamir-and-shahrukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने मांगी शाहरुख-सलमान से मदद?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने मांगी शाहरुख-सलमान से मदद?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार खान सलमान, आमिर और शाहरुख से मदद मांगी है।
विज्ञापन
वह युवाओं को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बॉलीवुड तक पहुंचे है और इसके लिए उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया है।
निकनेम नमो वाले मोदी ने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान से ट्विटर पर संपर्क साधा।
विज्ञापन
उन्होंने इन सितारों से भारत और उसके युवाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की।
मोदी ने लिखा है, "18 से 24 साल के नौजवानों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इनमें से बड़ी तादाद में युवाओं का अब तक वोट भी नहीं है। इससे जुड़ा चुनाव आयोग का एक अभियान अभी जारी है।"
विज्ञापन
अब यह देखना दिलचस्प है कि नरेंद्र मोदी ने जो आग्रह किया है, उस पर बॉलीवुड क्या प्रतिक्रिया देता है।