फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi says, some people took supari of his name

'कुछ लोगों ने मेरे नाम की सुपारी उठाई है'

Thu, 31 Oct 2013 08:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
modi says, some people took supari of his name

मौका था सरदार पटेल की प्रतिमा के शिलान्यास का, लेकिन नरेंद्र मोदी बोलें और विवाद न हो, ऐसा कम ही होता है। अपने लंबे-चौड़े भाषण में उन्होंने एक लाइन ऐसी कही जिससे बवाल मच गया।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हुए कार्यक्रम में कांग्रेस और प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि सरदार सरोवर बांध का काम उन्हीं लोगों की वजह से रुका हुआ है।
विज्ञापन


लेकिन विवाद इस बात पर नहीं हुआ। अपने भाषण के दौरान मोदी ने कहा, "कुछ लोग हमारे लिए अपशब्द बोलते हैं। दरअसल, ऐसे लोगों के दिलो-दिमाग में गंदगी भरी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कुछ लोग हैं, जिन्होंने मेरे नाम की सुपारी उठाई है।" मोदी ने कहा, "विश्वास है कि मेरा हर शब्द पीएम की टीम सुनती है, उनके बॉस की टीम सुनती है।"

कांग्रेस ने इस बयान पर जवाब देने में जरा वक्त नहीं लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में मोदी के इस बयान को अशोभनीय करार दिया।


उन्होंने कहा, "जो शख्स प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार हो, उसे इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।"

रविवार को हुई पटना रैली में नरेंद्र मोदी की रैली को निशाना बनाकर सिलसिलेवार बम धमाके किए गए थे, जिसमें छह लोग मारे गए और कई जख्मी हुए।

भाजपा का आरोप है कि बिहार सरकार ने मोदी की रैली के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजामात नहीं किए थे, क्योंकि मोदी को खतरा है, इस बारे में केंद्र सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed