मोदी बोले, बनारस पर हैं पूरे देश की निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की बनारस सीट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यूपीए और राज्य सरकार पर वाराणसी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से ज्ञान का प्राचीन केंद्र आज खस्ताहाल है।
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है, तो बनारस (वाराणसी) को देश की बौद्धिक राजधानी बनाया जाएगा।
मोदी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि पूरे देश की निगाहें अभी बनारस पर हैं। यही से परिवर्तन का चक्का चलेगा जो देश को सुशासन और विकास के रास्ते पर ले जाएगा।
बनारस के हालात पर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजनीतिक राजधानी है जबकि मुंबई आर्थिक राजधानी लेकिन उनकी सरकार बनी तो वाराणसी को बौद्धिक राजधानी बनाया जाएगा। भगवान शिव की यह नगरी प्राचीन काल से ही शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का प्रतीक रही है।
उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरी पार्टी वाराणसी को बौद्धिक राजधानी बनाने की दिशा में पूरा प्रयास करेंगे। वाराणसी में ही मां गंगा का सौंदर्य अपने उच्चतम स्तर को प्राप्त करता है, लेकिन करोड़ों लोगों को जीवन देने वाली यह नदी आज अपने ही अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।’
केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप
मोदी ने आरोप लगाया कि पान, साड़ी और अपने लघु उद्योगों के लिए मशहूर वाराणसी की केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी तरह से उपेक्षा की है। यह पर्यटन का भी एक बड़ केंद्र है, लेकिन यहां के युवक बेरोजगार हैं।
मोदी ने कहा कि इन्हें रोजगार देने के लिए लघु और पारंपरिक उद्योगों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी उपेक्षा से वाराणसी के लोगों को सड़क, बिजली पानी और अतिक्रमण की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।