फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi says, advani's letter to rajnath creats problem for bjp

मोदी ने कहा, आडवाणी की चिट्ठी से पार्टी को नुकसान

Tue, 18 Jun 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
modi says, advani's letter to rajnath creats problem for bjp

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह को इस्तीफा भेजने के करीब हफ्ते भर बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पत्र के मजमून और तल्खी को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मोदी का दावा है कि इस इस्तीफे की वजह से भाजपा के लिए कई दिक्कतें खड़ी हुई हैं और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मंगलवार को हुई बैठक में भी यह मामला उठाया।
विज्ञापन


हालांकि, जोशी ने इस मामले में चुप्पी साधना बेहतर समझा और सिर्फ इतना कहा, 'वह चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताने आए थे।'

मोदी ने जोशी से मुलाकात के बाद आडवाणी से भी मुलाकात की और बताया जाता है कि यह बैठक सकारात्मक रही। इसके अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी आडवाणी से मिलकर उन्हें इस्तीफे में लगाए गए आरोपों पर रुख स्पष्ट करने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस बात से खफा हैं कि कांग्रेसी नेता अजय माकन, आडवाणी के इस पत्र को लेकर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।

माकन ने सोमवार को कहा था, 'सबसे पहले मोदी को अपनी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता की बात का जवाब देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed