फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi say Congress is known to cheat

कांग्रेस को धोखा देने के लिए जाना जाता हैः मोदी

Fri, 19 Oct 2012 11:16 AM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Oct 2012 11:16 AM IST
विज्ञापन
modi say Congress is known to cheat

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को

विज्ञापन
मुफ्त बिजली देने जैसे वादे को झूठा बताते हुये फिर से कांग्रेस पर लोगों के साथ धोखा करने की बात दुहराई है। धोलेरा को नया जिला बनाने के राज्य सरकार के निर्णय पर भाजपा की धोलेरा इकाई की ओर से आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि अगर कोई गलती करता है, तो लोग उसे माफ कर देते है, लेकिन अगर कोई धोखा देता है तो क्या लोग उसे माफ कर सकते हैं?

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को लोगों को धोखा देने के लिए जाना जाता है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में चार साल रहने के बावजूद भी इसके संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2009 में चीजों की कीमतें 100 दिन में कम करने का वादा किया था, लेकिन चीजो के दाम अभी भी बढ़ रहे हैं। क्या यह धोखा नहीं है?

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने धोखा देने में अपने लोगों को भी नहीं बख्शा है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से कहती है कि गुजरात में जल्द चुनाव हों जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने कहा कि एक मई को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे और बाद में उसकी तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी। लेकिन उनके उम्मीदवारों की सूची अभी तक नहीं जारी हुई है।

मोदी ने गुजरात कांग्रेस पर भी निशाना लगाते हुये कहा कि उन्होंने चुनाव के समय गांव में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग को जमीन और सस्ते मकान देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस ने सस्ते मकान देने के लिए पंजीयन प्रपत्र भी वितरित किये थे, लेकिन मेरी सरकार जमीनी और पुख्ता काम करने पर यकीन रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed