फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi said it is a conspiracy to discredit me

सरकार को अस्थिर करने, मुझे बदनाम करने का षडयंत्र: मोदी

Mon, 22 Feb 2016 08:06 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:06 AM IST
विज्ञापन
modi said it is a conspiracy to discredit me

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि असंतुष्ट गैर सरकारी संगठन और कालाबाजारी करने वाले लोग सरकार को अस्थिर करने और उन्हें ‘बदनाम’ करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह ऐसी किसी साजिश के आगे नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग’ इस तथ्य को नहीं पचा पा रहे थे कि एक ‘चाय वाला’ प्रधानमंत्री बन गया है और इसलिए उसे नीचे गिराने को हर समय साजिश रच रहे थे।

किसान रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपने हाल में देखा है मेरे पर हर समय हमले हो रहे थे। कुछ लोग लगातार इसमें लगे थे। वे इस बात को पचा नहीं पा रहे थे कि मोदी किस तरह प्रधानमंत्री बन गया।’ उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्होंने कुछ कदम उठाए थे जिसके कारण ‘वे लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।’

विज्ञापन

मांगी खातों की जानकारी

modi said it is a conspiracy to discredit me

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनजीओ विदेशों से धन प्राप्त कर रहे हैं और उनकी सरकार ने खातों की मांग की थी। हमने कहा इसे आने दो लेकिन प्राप्त धन के खातों की जानकारी दो।

जिस क्षण हमने खातों की मांग शुरू की, वे सब एकजुट हो गए और कहने लेगे मोदी को मारो, मोदी को मारो, वह हमसे खातों की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने की जरूरत है कि पैसा कहां से आ रहा है और कहा खर्च हो रहा है। यह कानून में है।

जब से सरकार ने खातों के लिए कहा, वे सब (एनजीओ) एक जुट हो गए और हर समय मोदी को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं, कैसे मोदी सरकार को गिराया जाए और मोदी को कैसे बदनाम किया जाए। उन्होंने कहा भाइयों और बहनों आपने मुझे इस देश की बीमारी के इलाज के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed