फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi said budget is more progressive and practical

जानिए, जेटली के बजट पर क्या बोले मोदी?

Sat, 28 Feb 2015 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
Modi said budget is more progressive and practical

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के साल 2015-16 के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट का एक तय लक्ष्य है और यह बजट प्रगतिशील, सकारात्मक, व्यावहारिक और विवेकपूर्ण है।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस बजट में किसानों, युवाओं, गरीबों, नव-मध्य वर्ग और आम नागरिकों का विशेष ख्याल रखा गया है। यह विकास, समानता और रोजगार सृजन की संभावनाओं को प्रबल करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बजट निवेश के अनुकूल है और करों के सभी संदेहों को दूर करने वाला है और साथ ही यहा निवेशकों को यह भरोसा दिलाने वाला है कि हमारे पास एक स्थिर, उम्मीद के मुताबिक और निष्पक्ष कर प्रणाली है। उन्होंने कहा कि बजट दर्शाता है कि हम भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में विकास के लिए कितना प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र हित के साथ साथ राज्यों की आकांक्षाओं का सम्मान करने वाले जेटली के इस बजट की तारीफ करता हूं। वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने भी जेलटी के इस बजट को सराहा।

विपक्षियों को नहीं भाया जेटली का बजट सार

Modi said budget is more progressive and practical

कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त पैसा था इसलिए वो इससे काफी कुछ कर सकते थे। उन्होंने कहा कि हम कुछ योजनाओं का स्वागत करते हैं लेकिन जब वो यूपीए सरकार की योजनाओं का अनुसरण करते हैं तो उन्हें कम से कम इसके लिए आभार प्रकट करना चाहिए था।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश की गरीब और आम जनता की उम्मीदों के मुताबिक यह व्यवहारिक बजट नहीं है। पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह बजट सिर्फ एक विजन डॉक्यूमेंट है और यह उद्योगपतियों और अमीरों के हित साधने वाला है।

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी इसे एक निराशाजनक बजट बताया। उन्होंने कहा कि इसपर काफी कुछ किया जा सकता था। वहीं कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि यह बजट शब्दों की बाजीगरी के सिवाय और कुछ नहीं है।

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कहा कि यह बजट आयोगों, समितियों और वादों से भरा एक बजट भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed