फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi said 10 numbari to sonia-rahul

मोदी ने सोनिया-राहुल को बताया '10 नंबरी'

Sat, 01 Mar 2014 09:34 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
modi said 10 numbari to sonia-rahul

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस पर तीखे बाण छोड़े। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ‘दस नंबरी’ करार देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उसके ‘पापों’ की सजा मिलेगी।

विज्ञापन


रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद मोदी बोले कि देश में इन दिनों कांग्रेस के खिलाफ आंधी चल रही है। जल्द ही यह आंधी ‘सुनामी’ में बदल जाएगी और कांग्रेस खुद को इस सुनामी से बचा नहीं पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को लगता है कि उनकी समस्याओं की वजह कांग्रेस है। युवाओं, गरीबों और किसानों के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंकना जरूरी है।

गोली खाने वालों को तेलंगाना का श्रेय

modi said 10 numbari to sonia-rahul

रैली में मोदी बोले कि देखिए ‘10 नंबरी गांधी’ ने क्या किया। कांग्रेस ने बच्चा (तेलंगाना) पैदा करने के साथ ही उसकी मां (सीमांध्र) को मार दिया।

उन्होंने कहा, भाजपा भी चाहती है कि तेलंगाना बने और सीमांध्र भी तरक्की करे। लेकिन, कांग्रेस उस डॉक्टर की तरह पेश आई, जो जचगी के बाद मां को ही मार देता है। हम मां और बच्चा, दोनों को बचाना चाहते हैं। तेलंगाना बनने का श्रेय कांग्रेस को नहीं, बल्कि गोली खाने वालों को जाता है।

मोदी का इशारा कांग्रेस अध्यक्ष के निवास स्थान 10 जनपथ की ओर था। लेकिन, बोलचाल की भाषा में ‘10 नंबरी’ का इस्तेमाल बदमाश व्यक्ति के लिए किया जाता है। हाल ही में कांग्रेस नेता और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी को ‘नपुंसक’ कहा था।

'अपने पापों से ही होगा कांग्रेस का सूपड़ा साफ'

modi said 10 numbari to sonia-rahul

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस के खिलाफ पहले से ही आंधी चल रही है। एक बार चुनाव की उद्घोषणा हो जाने दीजिए, यह आंधी सुनामी में बदल जाएगी और कांग्रेस का इसमें बचना नामुमकिन है।

उन्होंने कहा कि अपने कर्मों के पापों की वजह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। जनता को लगता है कि उनकी समस्याओं की वजह कांग्रेस ही है। युवाओं, गरीबों और किसानों के लिए कांग्रेस को उखाड़ फेंकना बहुत ही जरूरी है।

प्रसिद्ध न्यायविद फली नरीमन के लोकपाल सर्च कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार करने का जिक्र करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति का एक सबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed