फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi's win can cause a communal tension

मोदी जीते तो हो सकते हैं सांप्रदायिक दंगेः मायावती

Sun, 30 Mar 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बक्सर (बिहार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बक्सर (बिहार) Updated Sun, 30 Mar 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Modi's win can cause a communal tension

मायावती ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लोगों को बांटने वाला नेता करार दिया है और कहा है अगर वह केंद्र में सरकार बनाते हैं तो देश को सांप्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


बक्सर में बीएसपी उम्मीदवार ददन यादव के लिए चुनाव प्रचार करने आईं बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि मोदी सीधे तौर पर विभाजनकारी नेता हैं।

वह 2002 के गुजरात दंगों के जिम्मेदार हैं। अगर वह केंद्र में आए तो देश में सांप्रदायिक दंगों और तनाव का माहौल बन सकता है।

'दंगों के लिए ठहराया जिम्मेदार

Modi's win can cause a communal tension

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में मायावती ने अपना चुनावी कैंपने शुरू करने के मौके पर कहा कि ‌अगर मोदी चाहते तो वे दंगे रूकवा सकते थे। उन्होंने मोदी पर दंगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

बसपा सुप्रीमो ने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे बार-बार कहते रहते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे, तो देश बदलकर रख देंगे, लेकिन जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तो उन्होंने कोई बदलाव क्यों नहीं किया?

नासिक की इस सभा में मायावती ने लोगों से गुजारिश कि की वे भाजपा के मेनिफेस्टो के चक्कर में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर भी वार

Modi's win can cause a communal tension

नासिक की रैली में मायावती ने कहा कि देश्‍ा की स्थिति आज बद्तर है। देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद काफी बढ़ गया है। उन्होंने इन सबके लिए भाजपा और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ''बीजेपी भी कांग्रेस के साथ देश में अव्यवस्‍था बढ़ाने के लिए बराबर की जिम्मेदार है।

उन्होंने दोनों शीर्ष पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा, '' कांग्रेस पार्टी कई सालों से देश पर राज कर रही है, तो वहीं बीजेपी ने भी छह साल तक देश पर राज किया और इस दौरान इन्होंने सिर्फ ऐसी पॉलीसिज निकालीं, जो बड़े-बड़े व्यापारियों के हित के लिए निकालीं गईं। आम आदमी को हमेशा नकारा गया है।''

उन्होंने लोगों से बसपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वे कॉरपोरेट दबाव में ‌सरकार को बरबाद नहीं करेंगी। उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सत्ता के दौरान, यूपी में सभी को समान दर्जा प्राप्त था और न ही कोई सांप्रदायकि दंगे थे।

विज्ञापन

बसपा की सभी सीटें दांव पर

Modi's win can cause a communal tension

मायावती ने मीडिया पर भी भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ दो, कांग्रेस और भाजपा, पर ही ध्यान देती है और उन्हें ही देश में महत्वूपर्ण बताती है।

बहुजन समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपनी पूरी 48 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। हालांकि इतिहास मायावती के पक्ष में नहीं है।

पिछले लोकसभा चुनावों में पार्टी को एक सीट पर भी जीत हासिल नहीं हुई थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार बसपा के लिए कोई चमत्कार हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed