{"_id":"8c81625a1b1aaa63fd54e03142a7f7dc","slug":"modi-s-wife-security-tightened-by-gujrat-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की पत्नी की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री की पत्नी की सुरक्षा बढ़ी
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 31 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। वह गुजरात के मेहसाणा जिले के उंझा शहर के ब्राह्मणवाड़ा गांव में रहती हैं। मेहसाणा पुलिस ने उन्हें 24 घंटे पुलिस सुरक्षा प्रदान की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से मेहसाणा पुलिस मुख्यालय के पांच पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात कर दिए गए हैं।
मेहसाणा मुख्यालय के पुलिस उप अधीक्षक ने कहा, ‘हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक हमने एक हथियारबंद और 4 गैर हथियार वाले पुलिसकर्मी जसोदाबेन की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए हैं। वे 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।’
विज्ञापन
हालांकि मोदी की मां हीराबेन, जो प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं, उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। गांधीनगर के एक पुलिसकर्मी ने कहा, ‘केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं होने के चलते उन्हें अभी तक किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी गई है।’
विज्ञापन