फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's wife jashodaben should be awarded bharat ratna, saya tarun gogoi

'मोदी की पत्नी को मिले भारत रत्न और जेड श्रेणी सुरक्षा'

Tue, 15 Apr 2014 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
modi's wife jashodaben should be awarded bharat ratna, saya tarun gogoi

बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जब से अपनी वैवाहिक स्थिति का खुलासा किया है, उन पर विरोधियों के निजी हमले बढ़ गए हैं। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मोदी पर उनकी पत्नी को लेकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


तरुण गोगोई ने नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन को त्याग और दर्द का प्रतीक बताते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर दी है। तरुण गोगोई के मुताबिक, वो अगले 10 दिन में जशोदाबेन को भारत रत्न देने की सिफारिश करने वाला पत्र लिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन

'मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार'

modi's wife jashodaben should be awarded bharat ratna, saya tarun gogoi

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा, "मैं जशोदाबेन को सैकड़ों बार सलाम करता हूं। वह महान भारतीय नारीवाद की प्रतीक और साहसी महिला हैं।"

तरुण गोगोई इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "वह केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए त्याग और दर्द की प्रतीक हैं।

उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए और शायद देश में किसी को भी उनके दर्द का अहसास नहीं है।" तरुण गोगोई ने कहा कि जशोदाबेन असली संन्यासिन हैं। उन्होंने दावा किया, "यह चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि मानवीय मुददा है।"

'जेड' श्रेणी की सुरक्षा की मांग

modi's wife jashodaben should be awarded bharat ratna, saya tarun gogoi

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने उन पर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने मोदी की पत्नी जशोदाबेन के लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को 11 अप्रैल को लिखे एक पत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे और रवि सक्सेना ने जशोदाबेन के लिए तुरंत ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई।

मोदी ने गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान पर्चे में जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था। उसके बाद से ही मोदी के विरोधियों और खासकर कांग्रेस ने उनपर निजी हमले शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed