फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi’s suit owner to donate Rs 200 crore for 10,000 girls

'मोदी सूट' वाले लालजी करेंगे 200 करोड़ दान

Wed, 24 Feb 2016 03:44 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Modi’s suit owner to donate Rs 200 crore for 10,000 girls

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहने हुए 'नमो' सूट को खरीदकर चर्चा में आए कारोबारी लालजी भाई बादशाह फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ऐलान किया है कि वह गुजरात में दस हजार लड़कियों के लिए 200 करोड़ का दान करेंगे।

विज्ञापन


बड़े रियल स्टेट कारोबारी और सूरत में डायमंड एयरोनॉटिक्स के को-फाउंडर बादशाह ने वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान ये ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश की दस हजार लड़कियों को चुना जाएगा। जिनके माता-पिता को इस कार्यक्रम के दौरान दो-दो लाख सभी को दिए जाएंगे। ये पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे, इसका इस्तेमाल लड़कियों की शादी और उनके भविष्य को अच्छा करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 मार्च को कार्यक्रम की शुरूआत

Modi’s suit owner to donate Rs 200 crore for 10,000 girls

लाल जी भाई बादशाह उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछले साल ओबामा के भारत दौरे के दौरान पहने उस सूट को खरीदा था जिसमें प्रधानमंत्री का नाम 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' लिखा था। उन्होंने 4 करोड़ में इस सूट को खरीदा था।

बादशाह मथुरा में चैरिटेबल ट्रस्ट वात्सल्य ग्राम की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के समापन के दौरान पहुंचे थे। ये संस्था भारत में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के लिए कार्य करती है। उन्होंने इस मौके कहा कि साध्वी ऋतंभरा के इस काम से हम बेहद प्रभावित हैं। बादशाह ने कहा कि उनका ये ऐलान केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे कैंपेन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में छोटा सा आवेदन है।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बादशाह ने लड़कियों के लिए ऐसा कदम उठाया हो। पिछले साल भी उन्होंने गुजरात के पाटीदार समुदाय में जन्मी पांच हजार बच्चियों के लिए 2 लाख का बॉन्ड दिया था। ये बच्चियां जब 21 साल की होंगी तो उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed